crossorigin="anonymous"> सासाराम में आज भी गैस एजेंसी खुलने से पहले ही उपभोक्ता सुबह से ही कतार में - Sanchar Times

सासाराम में आज भी गैस एजेंसी खुलने से पहले ही उपभोक्ता सुबह से ही कतार में

Spread the love

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो, संचार टाइम्स

खबर सासाराम से है। सासाराम में आज भी गैस एजेंसी खुलने से पहले ही उपभोक्ता सुबह से ही कतार में है। कोई 5:00 बजे सुबह से खड़ा है, तो कोई उसके बाद लाइन में लगा है। सैकड़ो लोग LPG सिलेंडर लेकर अलग-अलग गैस एजेंसी के दरवाजे पर खड़े हैं। लोगों का कहना है कि रमजान का महीना चल रहा है। ऐसे में गैस सिलेंडर नहीं रहने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि इन दिनों ईरान-इजरायल युद्ध को देखते हुए एलपीजी गैस के किल्लत की अफवाह फैल गई है। चुकी प्रतिदिन एजेंसी में ट्रैकों पर भरकर गैस सिलेंडर आ रहे हैं। इसके बावजूद भीड़ देखी जा रही है। सभी लोग चाह रहे हैं कि जो भी खाली सिलेंडर उसके घर में है, उसे भर कर रख ले। इसी वजह से अपवाह के कारण यह भीड़ देखने को मिल रही है। महिलाएं भी सिलेंडर लेकर कतर में खड़ी है।


Spread the love