crossorigin="anonymous"> होली पर्व के बाद लौट रही भीड़ तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर सासाराम रेलवे स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान - Sanchar Times

होली पर्व के बाद लौट रही भीड़ तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर सासाराम रेलवे स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

Spread the love

सासाराम

हैदर अली रोहतास ब्यूरो, संचार टाइम्स

एंकर/सासाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में सासाराम के अधिकारियों एवं जवानों,मानवाधिकार समस्या तथा समाधान संस्था,सासाराम के डायरेक्टर संजय कुमार गुप्ता,दीपक सोनी,चंदा देवी और आरपीएफ़ उप निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा,आरक्षी नीरज कुमार तथा आरक्षी पंकज कुमार सिंह द्वारा होली पर्व के बाद यात्रियों की लौटती भीड़ और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही यात्रियों को ट्रेनों के पूरी तरह से प्लेटफार्म पर खड़ी होने के बाद ही सावधानी से चढ़ने-उतरने,यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा रखने,किसी अंजान व्यक्ति से प्रसाद या खाने पीने की सामग्री ग्रहण न करने तथा यात्रा के दौरान अपना कीमती सामान और मोबाइल का विशेष ध्यान रखने के संबंध में जागरूक किया गया। इसके अलावे स्टेशन पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखायी देने की स्थिति में तुरंत आरपीएफ,जीआरपी या फिर स्टेशन स्टाफ को सूचित करने एवं यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर रेलवे टोल फ्री नंबर 139 पर कॉल करने के संबंध मे जागरूकता अभियान चलाया गया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *