crossorigin="anonymous"> LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी अपडेट: eKYC पर सरकार ने दी सफाई, जानें क्या है नियम - Sanchar Times

LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी अपडेट: eKYC पर सरकार ने दी सफाई, जानें क्या है नियम

Spread the love

ST.News Desk
अगर आप एलपीजी उपभोक्ता हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक eKYC को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। सरकार के अनुसार, eKYC कोई नया नियम नहीं है, बल्कि यह पहले से चल रही प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को eKYC पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि eKYC केवल उन्हीं ग्राहकों के लिए जरूरी है, जिन्होंने अब तक अपना eKYC नहीं कराया है। जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें दोबारा eKYC कराने की जरूरत नहीं है।

वहीं Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY) के तहत आने वाले उपभोक्ताओं के लिए अलग नियम लागू हैं। इस योजना के लाभार्थियों को हर वित्त वर्ष में सिर्फ एक बार eKYC करना होता है। यह प्रक्रिया भी तभी आवश्यक होती है, जब वे 7 सिलेंडर रिफिल के बाद 8वें और 9वें रिफिल पर मिलने वाली DBT (सब्सिडी) का लाभ लेना चाहते हैं।

सरकार के इस स्पष्टीकरण से उपभोक्ताओं के बीच फैली भ्रम की स्थिति काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *