crossorigin="anonymous"> बिहार में शाम के समय बिजली दरों में वृद्धि पर चिंता - Sanchar Times

बिहार में शाम के समय बिजली दरों में वृद्धि पर चिंता

Spread the love

ST.News Desk

मनोज कुमार सिंह, नेशनल कोऑर्डिनेटर, एआईसी विचार विभाग ने बिहार सरकार द्वारा बिजली दरों में प्रस्तावित वृद्धि पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि बिहार की BJP+ सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल से शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक बिजली उपयोग पर लगभग 20% तक अतिरिक्त प्रीमियम लगाए जाने का निर्णय लिया गया है, जो सीधे तौर पर मध्यमवर्ग और गरीब परिवारों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित करेगा।

मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यही वह समय होता है जब बच्चे स्कूल से लौटकर पढ़ाई करते हैं, घरों में रसोई का काम चलता है, और परिवार एक साथ समय बिताता है। ऐसे समय में बिजली महंगी करना आम लोगों के जीवन पर सीधा प्रभाव डालने वाला कदम है।

उन्होंने आगे कहा कि स्मार्ट मीटर और पीक ऑवर चार्ज के नाम पर जनता से अतिरिक्त शुल्क वसूलना जनहित के विपरीत है। पहले जहां लोग बिजली की उपलब्धता को लेकर चिंतित रहते थे, अब उन्हें उसकी बढ़ती कीमतों की चिंता भी झेलनी पड़ेगी।

उन्होंने बिहार सरकार से मांग की कि इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए और जनता के हित में बिजली दरों को किफायती बनाए रखने की दिशा में कदम उठाए जाएं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *