चेनारी प्रखंड के उप प्रमुख विकास कुमार को राष्ट्रीय जनता दल का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा उनकी कार्यकुशलता और सक्रियता को देखते हुए किया गया
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ, संचार टाइम्स
चेनारी प्रखंड के उप प्रमुख विकास कुमार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में मनोनयन पत्र राजद जिला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर द्वारा जारी किया गया।

जारी पत्र में कहा गया है कि विकास कुमार की पार्टी के प्रति कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा और निरंतर सक्रियता को देखते हुए उन्हें चेनारी प्रखंड का अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है। पार्टी नेतृत्व ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे अपनी ऊर्जा और संगठनात्मक क्षमता का उपयोग करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता रामनाथ राम, विडिओ यादव, राजकिशोर पाल, संजय यादव, श्रीराम यादव और लालमोहर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने विकास कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन के विस्तार की उम्मीद जताई।

