Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
WhatsApp Image 2026 03 30 at 10.13.46 PM

सासाराम : लूटकांड गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

Posted on March 31, 2026March 31, 2026 By Chhavi Singh
Spread the love

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ, संचार टाइम्स

नवरतन बाजार से पकड़े गए दो सदस्यों की निशानदेही पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

लूट और छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए उसके सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस संबंध में सोमवार को एसपी रौशन कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।

WhatsApp Image 2026 03 30 at 10.13.46 PM 1

एसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 16 मामले पहले से दर्ज हैं, जो लूट और छिनैती से संबंधित हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी मोहित कुमार यादव और अजय प्रजापति, सासाराम नगर थाना क्षेत्र के खिड़कीघाट मोहल्ला निवासी भूलेटन उर्फ राकेश यादव, कैमूर के भगवानपुर रामगढ़ निवासी मंटू पांडे और दिनेश विश्वकर्मा, खिलनगंज निवासी रौशन कुमार तथा चेनारी थाना के टेकारी गांव निवासी विजय कुमार शामिल हैं।

पुलिस ने इनके पास से एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक अपाची मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं। एसपी के अनुसार, इन अपराधियों के खिलाफ सासाराम नगर थाना में आठ, दरिगांव में एक, करगहर में दो, कोचस में दो, शिवसागर में दो और कुदरा थाना में एक मामला दर्ज है।

एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिवसागर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं में शामिल अपराधी सासाराम शहर के नवरतन बाजार स्थित गुरुद्वारा रोड पर इकट्ठा होने वाले हैं और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर सासाराम एसडीपीओ-वन दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

इस टीम में सासाराम नगर, दरिगांव, शिवसागर और धौड़ाढ थानों के थानाध्यक्षों के साथ-साथ जिला आसूचना इकाई की टीम को तकनीकी सहायता के लिए शामिल किया गया। टीम की कार्रवाई में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी दबोच लिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय लूट गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिससे आम लोगों ने राहत की सांस ली है।


Spread the love
बिहार

Post navigation

Previous Post: चेनारी प्रखंड में विकास कुमार बने राजद अध्यक्ष, संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी
Next Post: अमेरिका की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर दुनिया की नजर, ईरान का इजरायल पर बड़ा साइबर अटैक

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme