Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
Screenshot 2026 04 03 143030

साउथ की नई हॉरर-थ्रिलर ‘राकासा’ ने मचाया खौफ, डरावनी कहानी ने जीता दर्शकों का दिल

Posted on April 3, 2026April 3, 2026 By Chhavi Singh

अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और कुछ नया व डरावना देखना चाहते हैं, तो 2026 में रिलीज हुई साउथ की हॉरर-थ्रिलर फिल्म आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अपनी कहानी और सस्पेंस से दर्शकों को खूब पसंद आ रही है

ST.News Desk

सिनेमाघरों में हर हफ्ते नई फिल्में रिलीज हो रही हैं, लेकिन कुछ फिल्में अपनी कहानी और प्रेजेंटेशन की वजह से खास पहचान बना लेती हैं। हाल ही में धुरंधर 2 की रिलीज के बाद दर्शकों का रुझान फिर से थिएटर्स की ओर बढ़ा है। इसी बीच साउथ इंडस्ट्री की एक नई हॉरर-थ्रिलर फिल्म राकासा चर्चा में बनी हुई है।

यह फिल्म 3 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और करीब 2 घंटे की इस कहानी ने दर्शकों को सीट से बांधे रखा है। फिल्म का निर्देशन मनसा शर्मा ने किया है, जबकि इसे प्रोड्यूस निहारिका कोनिडेला ने किया है, जिन्होंने इससे पहले ‘कमिटी कुर्रोल्लु’ जैसी सफल फिल्म दी थी।

डर और सस्पेंस से भरपूर कहानी

फिल्म की कहानी वीरू उर्फ ईरा बाबू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कई सालों बाद विदेश से अपने गांव लौटता है। प्यार की तलाश में निकला यह NRI अनजाने में एक ऐसी रहस्यमयी और खतरनाक शक्ति को जगा देता है, जिससे पूरा गांव पहले से ही डरा हुआ होता है।

कहानी तब और दिलचस्प हो जाती है जब वीरू नशे की हालत में गांव के एक सुनसान और भूतिया किले में पूरी रात बिता देता है। इसके बाद उसके साथ होने वाली घटनाएं फिल्म को और ज्यादा रोमांचक बना देती हैं। किले का रहस्य, गांव का डर और एक अदृश्य शक्ति का खौफ—ये सब मिलकर फिल्म को बेहद डरावना बना देते हैं।

स्टार कास्ट ने किया कमाल

फिल्म में संगीत शोभन ने वीरू का किरदार निभाया है, जबकि नयन सारिका लीड रोल में नजर आती हैं। इनके अलावा गेटअप श्रीनु, आशीष विद्यार्थी, तनिकेला भरणी और ब्रह्माजी जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में दमदार अभिनय किया है।

अगर आप रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों से हटकर कुछ नया और डरावना अनुभव करना चाहते हैं, तो ‘राकासा’ आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है।

मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: अमेरिका के हमले के बाद भड़का ईरान, खाड़ी के 8 बड़े पुलों को बनाया निशाना
Next Post: गर्मियों में पिंपल्स से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया