Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
Screenshot 2026 04 04 180652

1500 करोड़ क्लब में ‘धुरंधर 2’, 41 साल पुराने गाने ने जीता दर्शकों का दिल

Posted on April 4, 2026April 4, 2026 By Chhavi Singh

Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 1500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म की सफलता में दमदार एक्शन और कहानी के साथ-साथ इसके म्यूजिक का भी बड़ा योगदान है, खासकर एक 41 साल पुराने गाने ने दर्शकों को भावुक कर दिया है

ST.News Desk

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के महज 16 दिनों में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर हर किसी को चौंका दिया है। फिल्म लगातार सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसकी लोकप्रियता थमने का नाम नहीं ले रही। फिल्म की सफलता के कई कारण हैं—जबरदस्त एक्शन, दिलचस्प कहानी, मजबूत निर्देशन और कलाकारों की दमदार एक्टिंग। लेकिन इन सबके बीच फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और गाने भी दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ रहे हैं।

फिल्म के दोनों पार्ट में 80-90 के दशक के कई पुराने गानों को नए अंदाज में पेश किया गया है, जिससे दर्शकों को नॉस्टैल्जिया का अनुभव मिलता है। हालांकि, Dhurandhar: The Revenge में एक ऐसा गाना सुनाई देता है जिसने थिएटर में माहौल ही बदल दिया। जैसे ही 41 साल पुराना गाना ‘कभी बेखुदी ने मारा’ बजता है, दर्शक सीटियां और तालियों से थिएटर गूंजा देते हैं। यह गाना आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखता है।

यह मशहूर गीत 1985 में रिलीज हुई Alag Alag का है, जिसे हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार Rajesh Khanna पर फिल्माया गया था। इस गाने को सुरों के जादूगर Kishore Kumar ने अपनी आवाज दी थी, जबकि संगीत R. D. Burman ने तैयार किया था। फिल्म में यह गाना उस समय सुनाई देता है जब हमजा (रणवीर सिंह) अपने अतीत की कहानी बताते हैं। इस सीन में गाने की एंट्री दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज बन जाती है और भावनात्मक कनेक्शन को और मजबूत कर देती है।

इसके अलावा फिल्म में कई और सुपरहिट गानों का भी इस्तेमाल किया गया है, जैसे ‘तम्मा तम्मा लोगे’, ‘ओए ओए’, ‘तिरछी टोपी वाले’ और ‘हम प्यार करने वाले’। ये सभी गाने फिल्म के अलग-अलग हिस्सों में ऊर्जा और एंटरटेनमेंट का स्तर बढ़ाते हैं।

इससे पहले दिसंबर 2025 में रिलीज हुई Dhurandhar में भी कई क्लासिक गानों को नए रूप में पेश किया गया था, जिन्हें दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। कुल मिलाकर, धुरंधर 2 ने यह साबित कर दिया है कि अगर कहानी के साथ म्यूजिक का सही मिश्रण हो, तो फिल्म सिर्फ हिट ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक सफलता भी हासिल कर सकती है।

मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: केरल में बदलाव तय, NDA बनाएगी सरकार: तिरुवल्ला रैली में बोले पीएम मोदी
Next Post: रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड: दिल्ली के खिलाफ IPL में 50+ छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
  • राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्राओं से संवाद को बताया ‘पाखंडपूर्ण रवैया’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया