Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 20260404 193301

करंट से मौत के बाद अनोखी पहल: सासाराम SDM ने शुरू किया फंड रेज़र अभियान

Posted on April 4, 2026April 4, 2026 By Chhavi Singh



सासाराम
रिपोर्ट/हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ, संचार टाइम्स

सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से एक संवेदनशील और सराहनीय पहल सामने आई है। पिछले सप्ताह चेनारी प्रखंड के खैरा गांव में बिजली ठीक करने के दौरान करंट लगने से सदानंद तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद जहां क्षेत्र में आक्रोश देखा गया, वहीं प्रशासन की ओर से अब पीड़ित परिवार की मदद के लिए एक अनोखा कदम उठाया गया है।

सासाराम की एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक दान पात्र स्थापित कर फंड रेज़र अभियान की शुरुआत की है। इसके माध्यम से आम लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी इच्छानुसार आर्थिक सहयोग करें, ताकि एकत्रित राशि मृतक के आश्रितों को सौंपी जा सके।

बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद सरकारी प्रावधान के तहत मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। इसके बावजूद प्रशासन ने मानवीय पहल करते हुए अतिरिक्त सहयोग जुटाने का निर्णय लिया है। यह फंड रेज़र अभियान अगले एक सप्ताह तक चेनारी प्रखंड कार्यालय और सासाराम अनुमंडल कार्यालय में चलाया जाएगा।

एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है और समाज के हर व्यक्ति को इसमें बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिल सके।

बाइट:
डॉ. नेहा कुमारी, एसडीएम सासाराम।

बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड: दिल्ली के खिलाफ IPL में 50+ छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज
Next Post: दिल्ली में नकली दवाइयों का बड़ा भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1.20 लाख गोलियां बरामद

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
  • राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्राओं से संवाद को बताया ‘पाखंडपूर्ण रवैया’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया