Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
madicin

दिल्ली में नकली दवाइयों का बड़ा भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1.20 लाख गोलियां बरामद

Posted on April 5, 2026April 5, 2026 By Chhavi Singh

Delhi Police की क्राइम ब्रांच साइबर सेल ने नकली दवाइयों के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली दवाइयां और अवैध कारोबार से जुड़े अहम सबूत बरामद किए गए हैं

ST.News Desk

राजधानी Delhi में नकली दवाइयों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। Delhi Police की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए ‘बाबा श्याम मेडिकोज’ नाम से दुकान चलाने वाले निखिल अरोड़ा उर्फ सन्नी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 11 मार्च 2026 को Shahdara के बिहारी कॉलोनी में छापेमारी के दौरान इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। मौके से करीब 1.20 लाख नकली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए गए।

जांच में सामने आया कि यह गिरोह फर्जी जीएसटी कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार चला रहा था। आरोपी नकली बिल तैयार कर असली लेनदेन को छिपाते थे और टैक्स चोरी करते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने करीब 50 करोड़ रुपये के फर्जी बिल तैयार किए थे।

बरामद दवाइयों में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, इंफेक्शन और लीवर से जुड़ी बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली कई नामी ब्रांड की दवाइयां शामिल हैं। ये दवाइयां अगर बाजार में पहुंचतीं तो लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती थीं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल अरोड़ा, शिवम त्यागी, मयंक अग्रवाल, मोहित शर्मा, शाहरुख और राहुल के रूप में हुई है। इनमें से कुछ आरोपी सप्लाई चेन संभालते थे, जबकि अन्य फर्जी जीएसटी फर्म के जरिए पूरे नेटवर्क को संचालित करते थे।

आगे की जांच में Muzaffarnagar में चल रही एक अवैध दवा फैक्ट्री का भी खुलासा हुआ। वहां से करीब 2000 किलो कच्चा माल, दवा बनाने की मशीनें और पैकिंग सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था। फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: करंट से मौत के बाद अनोखी पहल: सासाराम SDM ने शुरू किया फंड रेज़र अभियान
Next Post: इस्फहान के पास अमेरिकी विमान गिराने का ईरान का दावा, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया