Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 2

करगहर में दर्दनाक हादसा : ऑटो से गिरे एस्बेस्टस करकट से किशोर की मौत

Posted on April 11, 2026April 11, 2026 By Chhavi Singh

Sasaram से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां करगहर के बराव बाजार में ऑटो पर लदा एस्बेस्टस करकट गिरने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है

रिपोर्ट/रविन्द्र मेहता/हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ संचार टाइम्स

जानकारी के अनुसार, Kargahar के बराव बाजार में एक ऑटो रिक्शा पर लदा एस्बेस्टस करकट अचानक खिसक कर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर अभय शर्मा नामक 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। करकट सीधे उसकी गर्दन पर गिरा, जिससे उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई।

बताया जाता है कि अभय शर्मा इसी वर्ष Central Board of Secondary Education (CBSE) से दसवीं की परीक्षा देकर लौटा था। परिजनों के मुताबिक, गांव की एक महिला एस्बेस्टस करकट खरीदने के लिए उसे अपने साथ बराव बाजार ले गई थी। वहां से करकट खरीदकर ऑटो रिक्शा पर लादा गया, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अभय को तुरंत Sadar Hospital Sasaram लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए Varanasi रेफर कर दिया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के दौरान ऑटो रिक्शा भी पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक अभय शर्मा, बालापुर निवासी रामाशीष शर्मा का पुत्र था।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

बाइट: हरिराम शर्मा (मृतक का मामा) – “बच्चा घर से सही-सलामत गया था, लेकिन इस तरह हादसा हो जाएगा, इसकी कल्पना भी नहीं थी। प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्ती बरतनी चाहिए।”

बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल से हालात बदतर, गलियों में कचरे का अंबार
Next Post: मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया