crossorigin="anonymous"> दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और आकासा एयर के विमानों में टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित - Sanchar Times

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और आकासा एयर के विमानों में टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित

Spread the love

दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया, जब स्पाइसजेट और आकासा एयर के दो विमान आपस में टकरा गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया

ST.News Desk

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो विमानों के बीच टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना स्पाइसजेट और आकासा एयर के विमानों के बीच हुई।

Akasa Air के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट QP 1406 को 16 अप्रैल 2026 को वापस लौटना पड़ा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अकासा एयर का विमान उस समय खड़ा था, जब दूसरी एयरलाइन के विमान ने आकर उसे टक्कर मार दी। हालांकि, सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरलाइन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

वहीं SpiceJet की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनका बी737-700 विमान टैक्सी करते समय हादसे का शिकार हुआ। इस टक्कर में स्पाइसजेट विमान के दाहिने पंख और दूसरे विमान के बाएं हिस्से को नुकसान पहुंचा है। एहतियात के तौर पर विमान को दिल्ली में ही रोक दिया गया है।

फिलहाल, इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की खबर नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं, ताकि टक्कर के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *