crossorigin="anonymous"> दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, दुष्कर्म की आशंका; पूर्व घरेलू सहायक पर शक - Sanchar Times

दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, दुष्कर्म की आशंका; पूर्व घरेलू सहायक पर शक

Spread the love

Delhi के Amar Colony में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है

ST.News Desk

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक 22 वर्षीय युवती की हत्या ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस के अनुसार, युवती एक आईआरएस अधिकारी की बेटी थी और घर में अकेली थी, जब इस वारदात को अंजाम दिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या की। साथ ही, पीड़िता के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

परिजनों ने शक जताया है कि इस वारदात के पीछे पूर्व घरेलू सहायक का हाथ हो सकता है, जिसे करीब एक-डेढ़ महीने पहले काम से निकाल दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे। उनके जाने के बाद संदिग्ध व्यक्ति घर पहुंचा।

जब दंपति वापस लौटे तो उन्होंने अपनी बेटी को मृत अवस्था में पाया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें संदिग्ध घरेलू सहायक राकेश मीणा नजर आया है। बताया जा रहा है कि वह Rajasthan का रहने वाला है और घटना के बाद से फरार है।

पुलिस का कहना है कि युवती के सिर और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे यह भी संकेत मिलता है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *