Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
Screenshot 2026 05 08 135509

BCCI Guidelines for IPL: IPL में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर BCCI सख्त, खिलाड़ियों और टीम मालिकों के लिए नई गाइडलाइन जारी

Posted on May 8, 2026May 8, 2026 By Chhavi Singh

Board of Control for Cricket in India यानी BCCI ने IPL 2026 के दौरान खिलाड़ियों की अनुशासनहीनता, सुरक्षा और तथाकथित ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ को लेकर सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने सात पन्नों की नई गाइडलाइन जारी की है, जिसमें खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और यहां तक कि टीम मालिकों के व्यवहार को लेकर भी कई कड़े नियम बनाए गए हैं

ST.News Sports Desk
नई दिल्ली: IPL 2026 के दौरान कई स्टार खिलाड़ियों और उनकी गर्लफ्रेंड्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होती रहीं। Hardik Pandya और माहिका, Arshdeep Singh और सिमरन कौर, जबकि Yashasvi Jaiswal के साथ हैमिल्टन की तस्वीरें काफी चर्चा में रहीं। कई खिलाड़ियों को अपनी महिला मित्रों के साथ होटल और यात्रा के दौरान भी देखा गया, जिससे बोर्ड की चिंता बढ़ गई।

BCCI को ‘हनी-ट्रैप’ का डर

सूत्रों के मुताबिक बोर्ड को आशंका है कि खिलाड़ियों के आसपास लगातार बाहरी लोगों की मौजूदगी सुरक्षा और गोपनीयता के लिहाज से खतरा बन सकती है। इसी वजह से BCCI ने ‘हनी-ट्रैप’ जैसे जोखिमों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। हाल ही में खेल पत्रकार Abhishek Tripathi के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद यूपी के क्रिकेटर समीर रिजवी और एंकर यसा सागर को लेकर चर्चाएं तेज हुई थीं। हालांकि NDTV इस तरह की खबरों की पुष्टि नहीं करता है।

सात पन्नों की नई गाइडलाइन में क्या-क्या?

BCCI की नई गाइडलाइन में खिलाड़ियों की गतिविधियों और टीम वातावरण को नियंत्रित करने के लिए कई अहम नियम शामिल किए गए हैं:

IPL में ‘हनी-ट्रैप’ के खतरे पर विशेष नजर
खिलाड़ियों और टीम मालिकों की गतिविधियों पर निगरानी
होटल के कमरों में सरप्राइज चेकिंग
टीम मैनेजर को हर गतिविधि का रिकॉर्ड रखना होगा
खिलाड़ियों के लिए कड़ा सुरक्षा घेरा
बिना अनुमति किसी के कमरे में एंट्री नहीं
होटल से बाहर जाने पर पूरी जानकारी देनी होगी
नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना, सस्पेंशन या अयोग्यता तक की कार्रवाई
टीम मालिकों की डगआउट एंट्री पर भी नियंत्रण
ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद बदले हालात

दरअसल, पिछले साल India tour of Australia 2025 के दौरान टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI ने खिलाड़ियों के लिए कई अनुशासनात्मक नियम लागू किए थे। उसी दौरान यह तय किया गया था कि 45 दिन से लंबे विदेशी दौरों पर खिलाड़ियों की पत्नी या पार्टनर केवल 14 दिनों तक ही उनके साथ रह सकेंगी। इन नियमों को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।

अब IPL में बढ़ती ग्लैमर संस्कृति और खिलाड़ियों की निजी गतिविधियों को देखते हुए बोर्ड ने सुरक्षा और अनुशासन को लेकर और सख्ती दिखाने का फैसला किया है।

खेल

Post navigation

Previous Post: Kerala New CM: केरल में नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज, केसी वेणुगोपाल सबसे आगे
Next Post: Gwalior Law Girl Kidnapping Case: 30 घंटे में पुलिस ने छात्रा को छुड़ाया, आरोपी दीपू तोमर गिरफ्तार

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया