अमेरिका और Iran के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि Pakistan ने अपने एयरबेस पर ईरानी सैन्य विमानों को रुकने की अनुमति दी थी। माना जा रहा है कि यह कदम संभावित अमेरिकी हवाई हमलों से ईरानी विमानों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से उठाया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल की शुरुआत में अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा के कुछ दिनों बाद ईरान ने अपने कई विमान पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित Noor Khan Airbase भेजे थे। इनमें विशेष रूप से ‘RC-130’ विमान शामिल बताया गया है, जिसका इस्तेमाल निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के लिए किया जाता है।
इसके अलावा, ईरान ने अपने कुछ नागरिक विमानों को सुरक्षा कारणों से Afghanistan भी भेजा था, ताकि किसी संभावित सैन्य कार्रवाई के दौरान उन्हें नुकसान से बचाया जा सके।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पाकिस्तान खुद को अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ या शांतिदूत के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, इस मामले पर अब तक पाकिस्तान या ईरान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

