Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
Screenshot 2026 05 14 133850

UP में आंधी-तूफान से 100 मौतें, राजस्थान-MP में भीषण गर्मी का कहर

Posted on May 14, 2026May 14, 2026 By Chhavi Singh

प्रयागराज-अयोध्या समेत 30 जिलों में तबाही, 80kmph की आंधी में युवक उड़ा; राजस्थान में रेड अलर्ट, MP में हीटवेव जारी

ST.News Desk

देशभर में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है, वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं।

Screenshot 2026 05 14 133834

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या समेत 30 जिलों में बुधवार को तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण 100 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में दर्ज की गईं। कई जिलों में पेड़, बिजली के खंभे और टीनशेड उड़ गए।

Screenshot 2026 05 14 133812

बरेली में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के दौरान एक युवक टीनशेड समेत हवा में उड़ गया। बांदा में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 51 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में लगातार चौथे दिन जैसलमेर सबसे गर्म

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को लगातार चौथे दिन Jaisalmer देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आज Bikaner, Jodhpur, जैसलमेर और Barmer में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के 13 जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है।

मध्य प्रदेश के 25 से ज्यादा जिले हीटवेव की चपेट में

Madhya Pradesh के 25 से ज्यादा जिलों में हीटवेव का असर बना हुआ है, जो 18 मई तक जारी रह सकता है। बुधवार को Khajuraho में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आज Indore, Ujjain, Dhar और Ratlam में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गर्म रात यानी वार्म नाइट की भी चेतावनी दी गई है।

हरियाणा में बढ़ा तापमान, बिहार-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

Haryana में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य के पांच शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। सबसे ज्यादा तापमान Narnaul में 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य में 17 मई से हीटवेव का यलो अलर्ट रहेगा।

वहीं Bihar के पूर्णिया, कटिहार समेत सात जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। Uttarakhand के पहाड़ी जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम


15 मई : राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीटवेव चलने की संभावना।
झारखंड में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी की आशंका।
बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल और कर्नाटक में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना।
16 मई : पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना।
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए CM, कांग्रेस ने 10 दिन बाद किया ऐलान
Next Post: प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा श्मशान घाट पहुंची, ससुर देंगे मुखाग्नि

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया