crossorigin="anonymous"> प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा श्मशान घाट पहुंची, ससुर देंगे मुखाग्नि - Sanchar Times

प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा श्मशान घाट पहुंची, ससुर देंगे मुखाग्नि

Spread the love

पत्नी अपर्णा और दोनों बेटियां मौजूद, अखिलेश यादव बेटे अर्जुन के साथ पहुंचे; हजारों समर्थकों ने दी अंतिम विदाई

ST.News Desk
Prateek Yadav की अंतिम यात्रा गुरुवार को लखनऊ के श्मशान घाट पहुंच गई। समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के छोटे भाई प्रतीक यादव को उनके ससुर अरविंद बिष्ट मुखाग्नि देंगे। अंतिम यात्रा में हजारों समर्थक शामिल हुए और “प्रतीक यादव अमर रहें” के नारे लगाए गए।

अंतिम यात्रा के दौरान Aditya Yadav ने शव को कंधा दिया। पत्नी Aparna Yadav अपनी दोनों बेटियों के साथ श्मशान घाट पहुंचीं। उनके साथ Swami Avdheshanand Giri भी मौजूद रहे।

लखनऊ में प्रतीक यादव के घर से कुछ दूरी पर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर भी शव को कुछ देर के लिए रखा गया। परंपरा के अनुसार, श्मशान घाट पहुंचने से पहले शव को पांच बार जमीन पर रखा जाता है।

शव वाहन पर लगी थी डॉग्स और बंदर के साथ तस्वीर

प्रतीक यादव को पशु प्रेमी माना जाता था। पत्नी अपर्णा यादव ने शव वाहन पर उनकी डॉग्स और बंदर के साथ तस्वीर लगवाई थी। श्मशान घाट पर अखिलेश यादव, Shivpal Singh Yadav और अखिलेश के बेटे अर्जुन यादव भी पहुंचे।

इससे पहले सुबह प्रतीक यादव का शव अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखा गया था। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya और Brajesh Pathak ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। Dimple Yadav और शिवपाल यादव ने भी अंतिम दर्शन किए।

पोस्टमॉर्टम में कार्डिएक अरेस्ट की पुष्टि

प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके शरीर पर छह चोटों के निशान मिले, जिनमें तीन चोटें करीब सात दिन पुरानी और तीन एक दिन पुरानी थीं। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है।

प्रतीक यादव, दिवंगत Mulayam Singh Yadav की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं और वर्तमान में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक, प्रतीक यादव पल्मोनरी एम्बोलिज्म जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीमारी में खून का थक्का फेफड़ों में फंस जाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। बताया गया कि उन्हें पिछले 13 दिनों में दो बार हार्ट अटैक आया था। 30 अप्रैल को वह लखनऊ एयरपोर्ट पर चलते-चलते गिर पड़े थे, जिसके बाद Medanta Hospital के डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की पुष्टि की थी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *