डेहरी में बोले RLM सुप्रीमो- जेडीयू का उम्मीदवार ही NDA का उम्मीदवार, अनंत सिंह का मामला पार्टी का आंतरिक विषय
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ
सासाराम/डेहरी। रोहतास जिले के डेहरी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने मोकामा में MLC चुनाव को लेकर जेडीयू नेता नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच चल रहे प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में NDA का स्टैंड पूरी तरह स्पष्ट है।
जेडीयू उम्मीदवार को NDA का समर्थन
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा NDA का हिस्सा है और मोकामा में जेडीयू की ओर से उम्मीदवार दिया गया है। ऐसे में NDA का जो रुख है, उसके अनुसार जेडीयू का उम्मीदवार ही NDA का उम्मीदवार माना जाएगा। उन्होंने कहा कि NDA के सभी घटक दल जेडीयू के उम्मीदवार के साथ खड़े होंगे।
अनंत सिंह के मामले को बताया जेडीयू का आंतरिक विषय
अनंत सिंह को लेकर पूछे गए सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह जेडीयू का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं है। RLM सुप्रीमो ने कहा कि जेडीयू अपने स्तर पर इस मामले को आसानी से सुलझा लेगी। उन्होंने दोहराया कि यह NDA का मामला नहीं, बल्कि जेडीयू का आंतरिक विषय है।
डेहरी में अधिवक्ता के परिजनों से मिलने पहुंचे थे
उपेंद्र कुशवाहा डेहरी ऑन सोन में पिछले दिनों सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अधिवक्ता प्रवीण दुबे के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मोकामा MLC चुनाव से जुड़े घटनाक्रम पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि NDA का रुख स्पष्ट है और जेडीयू की ओर से जो उम्मीदवार मैदान में होगा, उसे NDA के सभी घटक दलों का समर्थन प्राप्त होगा।
























