कुछ तो बात है गुरु!
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की चर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है और पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
https://twitter.com/AllahabadiAbhi_/status/2107014367460086139/video/1
‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘निरहुआ चलल लंदन’, ‘पटना से पाकिस्तान’ और ‘राजा बाबू’ जैसी फिल्मों में दोनों की जोड़ी नजर आई। खासकर निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को लेकर भोजपुरी दर्शकों में लंबे समय से खास क्रेज देखने को मिलता रहा है।

अब इसी पुराने फिल्मी अंदाज की झलक एक वायरल वीडियो में फिर नजर आई। आम्रपाली को अपनी तरफ आते देख निरहुआ का दिल पर हाथ रखने वाला रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया।
अब लोग अपने-अपने अंदाज में इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
किसी को दोनों की फिल्मी केमिस्ट्री याद आ रही है, तो कोई निरहुआ के इस रिएक्शन को देखकर हंस रहा है।
वैसे एक सवाल तो बनता है—
भोजपुरी फिल्मों की इस जोड़ी की कौन-सी फिल्म या गाना आपको सबसे ज्यादा पसंद है?
























