Sanchar Times News | क्राइम न्यूज | ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। मृतकों में माता-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि किसी खाद्य पदार्थ के सेवन से उनकी तबीयत बिगड़ी होगी। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
रबूपुरा थाना क्षेत्र का मामला
यह घटना ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।
खाने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जानकारी में किसी चीज के खाने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि परिवार ने क्या खाया था और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। मौत के कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिवार के पांच सदस्यों की एक साथ मौत के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए जांच के निष्कर्षों का इंतजार है।






















