Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
kim

चर्चा का विषय बनी हुई है हाथ में बंदूक लेकर उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग की तस्वीर

Posted on August 12, 2023 By Chhavi Singh

किम जोंग उन अपनी सेना के टॉप जनरल को बदलने को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी आर्मी को वॉर के हिसाब से तैयारियां तेज करने को कहा है। उत्तर कोरिया के सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए के मुताबिक किम जोंग ने सेंट्रल मिलिट्री कमीशन की बैठक में ये घोषणा की है।

हाथ में बंदूक लेकर उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग की तस्वीर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। हथियार फैक्ट्री पहुंचे किम जोंग ने न सिर्फ खुद जंग का ऐलान कर डाला बल्कि छोटे छोटे हथियार बनाने का आदेश भी दिया। ये तो सभी को पता है कि नॉर्थ कोरिया के तानाशाह को हथियारों का जखीरा जमा करने की सनक है। उसके जखीरे में कई विनाशकारी हथियार हैं। उसकी बारूदी खजाने में अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइलें हैं। उसके तरकश में एटम बम जैसा विध्वंसकारी वेपन है। हाइड्रोजन बम की ताकत भी उसने हासिल कर ली है। बावजूद इसके बम और बारूद का जखीरा जमा करने की सनक उसकी बढ़ती जा रही है।

सेना के टॉप जनरल को बदला

किम जोंग उन अपनी सेना के टॉप जनरल को बदलने को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी आर्मी को वॉर के हिसाब से तैयारियां तेज करने को कहा है। उत्तर कोरिया के सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए के मुताबिक किम जोंग ने सेंट्रल मिलिट्री कमीशन की बैठक में ये घोषणा की है। उन्होंने नार्थ कोरिया के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ सु ईल को बर्खास्त कर दिया। उनकी जगह जनरल री योंग को नया चीफ बना दिया। जनरल री योंग ने पहले भी आर्मी चीफ की भूमिका निभाई है। फिर उन्हें 2016 में हटाकर नार्थ कोरिया का रक्षा मंत्री बना दिया गया था। फिलहाल शायद वो दोनों जिम्मेदारियां उठाएंगे।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया द्वारा बड़े पैमाने पर संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास की तैयारियों के बीच उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी सेना को युद्ध रणनीतियों पर तेजी से अमल का आदेश दिया तथा सीमावर्ती इकाइयों के युद्ध अभियानों के विस्तार पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों के अभ्यास को हमले की तैयारी बताते हुए किम ने अपनी सेना से हथियार परीक्षण को और तेज करने को कहा। वर्ष 2022 की शुरुआत से 100 से अधिक मिसाइल का परीक्षण किया गया है जिससे कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ गया है।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: वाड्रा ने ईरानी से उनकी बेटी के रेस्तरां से जुड़े विवरण और अपनी शैक्षिक जानकारी देने को कहा
Next Post: गोवा माना जाता है देश का सबसे बेस्ट पर्यटक स्थल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया