Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
india

भारत की वेस्ट इंडीज पर धमाकेदार जीत

Posted on August 13, 2023 By Chhavi Singh

लॉडेरहिल। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए भारत को चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नौ विकेट से धमाकेदार जीत दिला दी। इस जीत के बाद भारत अब पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी पर आ गयी है। अंतिम मैच निर्णायक होगा।
मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 178 रन बनाये। जवाब में भारत ने 17 ओवर में एक विकेट पर 179 रन बनाकर मैच जीत लिया।
भारत के लिए जवाबी पारी में यशस्वी जावसवाल और शुभमन गिल ने 15.3 ओवर में 165 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने भारत की जीत आसान कर दी। यशस्वी जायसवाल डेब्यू के बाद पिछली दो मैचों में विफल रहे थे लेकिन इस मैच में उन्होंने 51 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 84 रन बनाये, जिसके लिए उनको मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। दूसरी ओर शुभमन गिल ने भी 47 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्के की सहायता से 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। शुभमन के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने साथ निभाया और भारत को जीत दिला दी। तिलक सात रन पर नाबाद रहे।
इससे पहले शिमरोन हेटमायर की 39 गेंद में 61 रन की पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहने के बाद भी आठ विकेट पर 178 रन बनाये। बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर अर्शदीप सिंह (38 रन पर तीन विकेट) और कुलदीप यादव (26 रन पर दो विकेट) की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन को अच्छा कहा जा सकता है। अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और मुकेश कुमार को भी एक-एक सफलता मिली। हेटमायर ने 39 गेंद की पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाने के अलावा पांचवें विकेट के लिए शाई होप के साथ 49 रन की साझेदारी की। होप ने 29 गेंद की पारी में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाये। कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहले क्षेत्ररक्षण का न्योता मिलने के बाद गेंद अक्षर को थमाई और काइल मायर्स ने उनके खिलाफ छक्का और चौका जड़ दिया। अर्शदीप ने दूसरे ओवर में हालांकि चौका खाने के बाद विकेटकीपर सैमसन के हाथों मायर्स की सात गेंद में 17 रन की पारी को खत्म किया। ब्रेडन किंग (18) ने चौथे ओवर में चहल तो वही होप ने पांचवें ओवर में अक्षर के खिलाफ छक्का जड़ पावर प्ले में स्पिनरों के इस्तेमाल को नाकाम किया। पावरप्ले के आखिरी ओवर में किंग ने अर्शदीप की गेंद को दर्शकों के पास भेजकर टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया । (भाषा)

खेल

Post navigation

Previous Post: भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
Next Post: महिला वि कप फुटबॉल : आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सेमीफाइनल में

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया