Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंपर्यटन
himachal 1

कम बजट में हिल स्टेशन घूमने के लिए जाना चाहते हैं और सुकून भरी छुट्टियां भी बिता सकते हैं…

Posted on August 13, 2023 By Chhavi Singh

गर्मी अधिक होने की वजह से लोग हिल स्टेशनों का रुख करते हैं। इस मौसम में भी हिल स्टेशनों पर तापमान कुछ कम होने से ठंडक महसूस होती है। गर्मियों की छुट्टियों में पहाड़ी जगहों पर जाने से हिल स्टेशनों पर बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। वहीं हिल स्टेशनों में पर्यटकों की भीड़ के चलते वहां पर चीजों के दाम दोगुने हो जाते हैं। होटल के रूम से लेकर खाने-पीने का सामना तक महंगा हो जाता है।

ऐसे में अगर आप भी कम बजट में हिल स्टेशन घूमने के लिए जाना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर भीड़ कम होने के साथ ही आप अपने बनाए बजट में सुकून भरी छुट्टियां बिता सकते हैं। आज हम आपको नॉर्थ इंडिया के कुछ कम भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर जाकर आप आराम से अपनी छुट्टियों को इंज्वॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं नॉर्थ इंडिया के कुछ बेहतरीन हिल स्टेशनों के बारे में…

नारकंडा, हिमाचल प्रदेश : हिल स्टेशन की बात करें तो सबसे पहले नाम शिमला-मनाली का आता है। लेकिन शिमला में पर्यटकों की बहुत भीड़ रहती है। ऐसे में अगर आप कम भीड़भाड़ वाली जगह पर जाना चाहते हैं तो आप शिमला से 60 किमी की दूरी तय कर छोटे से शहर नारकंडा जा सकते हैं। बता दें कि नारकंडा एक स्की रिसॉर्ट है। यहां पर बर्फ से ढकी चोटियों की खूबसूरती निहारने में एक अलग ही एहसास की अनुभूति होगी। छुट्टियां बिताने के लिए यह एक सुकून भरी जगह है।

कल्प, हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के कन्नौर हिल स्टेशन पर लोग अपनी छुट्टियों को मनाने के लिए जाते हैं। लेकिन अगर आप भीड़भाड़ से दूर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो इसके लिए कल्प जा सकते हैं। किन्नौर के छोटा सा शहर, जिसे कल्प नाम के जानते हैं। यह सतलुज नदी घाटी में स्थित है। शिमला काजा हाईवे से कल्प शहर 16 किमी दूर है। यहां पर आपको देवदार के बड़े-बड़े वृक्षों के साथ ही बर्फीली वादियां देखने को मिलेंगी।

रिवालसर : रिवालसर हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश के ऑफबीट हिल स्टेशनों में से एक है। हालांकि धार्मिक दृष्टि से रिवालसर अहम माना जाता है। यह जगह हिंदुओं, बौद्धों और सिखों की आस्था का केंद्र है। भीड़भाड़ कम होने के कारण यह सस्ती और सुकून भरी जगह है।

चौकोरी, उत्तराखंड : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में चौकोरी नामक छोटा सा हिल स्टेशन है। इस हिल स्टेशन की सुंदरता देख आपका वापस आने का मन नहीं करेगा। चौकोरी हिल स्टेशन के बारे में बहुत कम पर्यटकों को पता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपको अपनी ओर खींचने का काम करती है।

पर्यटन

Post navigation

Previous Post: डाक्टर जेनेरिक दवाएं नहीं लिखीं तो भुगतेंगे
Next Post: स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न सशस्त्र बलों ने फुल ड्रेस रिहर्सल शुरू की

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया