Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
gadar 2

प्रियंका और निक ने ‘गदर 2’ डायरेक्टर के लिए खास तोहफा भिजवाते हुए उन्हें फिल्म की सक्सेस की बधाई दी

Posted on August 22, 2023 By Sanchar Times News

सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म गदर 2 इन दिनों बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है। वहीं दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा और हेमा मालिनी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने भी गदर 2 की तारीफ की है। साथ ही प्रियंका और निक ने डायरेक्टर के लिए खास तोहफा भिजवाते हुए उन्हें फिल्म की सक्सेस की बधाई दी है। डायरेक्टर ने खुद तोहफे की तस्वीर शेयर करते हुए कपल को शुक्रिया कहा है।

21 अगस्त को लंदन ने गदर की स्क्रीनिंग रखी गई। सनी देओल इस खास स्क्रीनिंग को अटेंड करने लंदन के लिस्टेशायर स्क्वायर के व्यू सिनेमा हॉल पहुंचे। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर लंदन की सड़कों पर अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान भीड़ से घिरे हुए नजर आ रहे हैं।

अनिल ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में खूबसूरत फूलों का बुके नजर आ रहा है, तो वहीं दूसरी तस्वीर में एक नोट दिखाई दे रहा है। नोट में लिखा है- डियर अनिल सर, आपको गदर 2 की सक्सेस के लिए बहुत-बहुत बधाइयां। आने वाले समय के लिए आपको बहुत सारी शुभकामनाएं। बहुत सारा प्यार प्रियंका और निक।’
प्रियंका और निक का नोट शेयर करते हुए अनिल ने लिखा- ढेर सारी विशेज के लिए आप दोनों का बहुत शुक्रिया। आपके इस जेस्चर ने मेरा दिल छू लिया।

अनिल के इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- ‘सर आपको द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाई का दूसरा पार्ट बनाना चाहिए। दूसरे फैन ने लिखा- आपको फिल्म की सक्सेस की बहुत बधाइयां सर। तीसरे फैन ने लिखा- प्रियंका ने अनिल सर के साथ ‘द हीरो:लव स्टोरी ऑफ स्पाई में काम किया था, वो पुराने दिन याद आ गए।

लंदन में रखी गई गदर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग
सनी ने 21 अगस्त को लंदन के लिस्टेशायर स्क्वायर के व्यू सिनेमा हॉल में गदर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। इस दौरान सिनेमा हॉल में मौजूद ऑडियंस ने जमकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान सनी देओल ने अपनी बुलंद आवाज में कहा- ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा।’

लंदन में गदर 2 की स्क्रीनिंग खासतौर पर हाई कमिशन ऑफ इंडिया के लिए आयोजित की गई थी। गदर 2 की स्क्रीनिंग लंदन के लिस्टेशायर स्क्वायर के सबसे खास सिनेमाघर में रखी गई थी, जहां कई खास फिल्मों का रेड कार्पेट प्रीमियर होता है। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सनी देओल ढोल पर नाचते नजर आ रहे हैं।

Post Views: 2
मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर ट्राइबल डांस के साथ वेलकम
Next Post: G20 Summit: दिल्ली पुलिस ने 8-10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का मुख्य सचिव से किया अनुरोध

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया