Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
jharkhand

धान की रोपाई के मामले में झारखंड के 24 में से आठ जिलों में स्थिति गंभीर

Posted on August 23, 2023 By Sanchar Times News

रांची। झारखंड के आठ जिलों में कम बारिश के कारण 80 प्रतिशत से अधिक कृषि योग्य भूमि पर अब तक धान की रोपाई नहीं हो पाई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, धान की रोपाई का सही समय एक जुलाई से 31 जुलाई तक माना जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मानसून में देरी से या कम बारिश होने की वजह से काफी किसान अगस्त के मध्य तक ही रोपाई करते हैं, लेकिन इससे फसल का उत्पादन अच्छा नहीं होता। झारखंड में 18 अगस्त तक 43.66 प्रतिशत धान की कुल रोपाई हुयी थी।

राज्य कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 18 अगस्त तक 18 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले केवल 7.85 लाख हेक्टेयर भूमि पर ही धान की रोपाई हुयी है। धान की रोपाई के मामले में राज्य के 24 में से आठ जिलों में स्थिति गंभीर है। पलामू जिले में 18 अगस्त तक राज्य में सबसे कम (2.96 फीसदी) धान की रोपाई हुयी है। इसके बाद जामताड़ा में 5.63 फीसदी,दुमका में 7.66 फीसदी, गढ़वा में 8.43 फीसदी, धनबाद में 10.26 फीसदी, गिरिडीह में 11.42 फीसदी, कोडरमा में 12.61 प्रतिशत और चतरा में 16.35 फीसदी ही रोपाई हो पाई है। प्रदेश के कृषि विभाग के उप निदेशक मुकेश सिन्हा ने इस पर चिंता जताते हुये पीटीआई-को बताया, ‘‘जून और जुलाई में कम बारिश के कारण धान की रोपाई प्रभावित हुई और अब बारिश का दौर चल रहा है, तो किसान रोपाई में लगे हैं। स्थिति खराब है। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष स्थिति मामूली रूप से बेहतर है।’’ राज्य में वर्ष 2022 में 18 अगस्त तक 30.83 प्रतिशत रोपाई ही हो पाई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जिलों में रोपाई की स्थिति और अन्य कारकों का आकलन कर रहे हैं। एक और सप्ताह तक स्थिति देखी जाएगी। उसके बाद सभी मापदंडों का मूल्यांकन करने के बाद, सरकारी स्तर पर सूखा घोषित करने के संबंध में कोई भी निर्णय किया जाएगा।’’ पलामू के किसान सुरेश सिंह ने कहा, ‘‘मेरे पास दो एकड़ भूमि है लेकिन कम बारिश के कारण इस साल मैं धान नहीं उगा सका। मैंने भूमि के कुछ हिस्से पर मक्का उगाया था, लेकिन कीटों के हमले के कारण उपज अच्छी नहीं हुई, अब हमें सिर्फ सरकार से ही उम्मीद है।’’

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में बारिश की कमी अब भी 36 फीसदी है। राज्य में एक जून से 18 अगस्त तक सामान्य बारिश 689.8 मिलीमीटर की तुलना में अब तक 422.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। राज्य में 31 जुलाई तक 47 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई थी। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘झारखंड में पिछले कुछ दिनों में शुक्रवार तक अच्छी बारिश हुई। रविवार तक बारिश की तीव्रता में गिरावट आ सकती है। 21 अगस्त से इसमें फिर से बढ़ोतरी होगी।

Post Views: 2
राज्य, झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: दक्षिण अफ्रीका : ‘ब्रिक्स लीडर्स रिट्रीट’ में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी
Next Post: करीना कपूर ने एक गेट-टू-गैदर की मेजबानी की जिसमें उनके कई करीबी दोस्त शामिल हुए

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया