Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
actress

बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद सितारों ने जाहिर की खुशी

Posted on August 25, 2023 By Chhavi Singh

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा गुरुवार शाम 5 बजे की गई। जहां अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा: द राइज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, वहीं आलिया भट्ट और कृति सेनन को क्रमशः फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और मिमी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता। द कश्मीर फाइल्स ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का नरगिस दत्त पुरस्कार जीता।

बॉलीवुड कलाकार भट्ट और सैनन ने क्रमश: ‘‘गंगूबाई काठियावाड़ी’’ और ‘‘मिमी’’ में अपनी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार साझा किया। भट्ट ने अपने पुरस्कार को भंसाली, फिल्म की टीम, अपने परिवार, अपनी टीम और दर्शकों को समर्पित किया। उन्होंने ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट किया, “ यह राष्ट्रीय पुरस्कार आपका है.. क्योंकि आप सबके बिना यह कुछ भी संभव नहीं होता। मैं बहुत आभारी हूं। मैं ऐसे क्षणों को हल्के में नहीं लेती हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं जब तक संभव हो मनोरंजन करती रहूंगी।” उन्होंने उनके साथ सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार साझा करने वाली सैनन की भी सराहना की और कहा कि मिमी की अभिनेत्री इसकी हकदार हैं। भट्ट ने कहा, “ कृति.. मुझे याद है कि जिस दिन मैंने ‘मिमी’ देखी थी, उस दिन मैंने आपको संदेश भेजा था… यह काफी प्रभावशाली प्रदर्शन था, मैं रोई। आप इसकी बहुत हकदार हैं।”

न ने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जूरी द्वारा सम्मानित किया जाना उनके लिए एक काफी अहम है। सेनन ने कहा, यह फिल्म अब मेरी फिल्मों की सूची में एक विशेष स्थान रखेगी। भंसाली की ‘‘गंगूबाई काठियावाड़ी’’ ने पांच पुरुस्कार जीते हैं।भंसाली ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं उन सभी लोगों के लिए खुश हूं जिन्होंने पुरस्कार जीते हैं…अच्छे सिनेमा को पहचान मिलती है और सरकार तथा राष्ट्रीय स्तर पर और सम्मानित जूरी से सराहना मिलने पर हमेशा आपको खुशी मिलती है।’’

पंकज त्रिपाठी को ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। उन्होंने पुरस्कार को अपने पिता को समर्पित किया जिनका हाल में निधन हुआ है। त्रिपाठी ने एक बयान में कहा, “दुर्भाग्य से यह मेरे लिए शोक का समय है। अगर बाबूजी पास होते तो वह मेरे लिए बहुत खुश होते। जब मुझे पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार ( न्यूटन के लिए विशेष पुरस्कार) मिला, तो उन्हें गर्व और प्रसन्नता हुई। मैं यह राष्ट्रीय पुरस्कार उन्हें और उनके जज्बे को समर्पित करता हूं।

कृति ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है, इसलिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।” आर माधवन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म, रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट को 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। अपनी ‘इंस्टाग्राम स्टोरीज़’ में, माधवन ने पुरस्कार को अपने माता-पिता और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन को समर्पित किया, जिनके जीवन की कहानी से प्रेरणा लेकर यह फिल्म बनायी गयी।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मराठी फिल्म गोदावरी के लिए निखिल महाजन को देने का ऐलान किया गया है। महाजन ने कहा कि वह उस फिल्म के लिए पुरस्कार जीतकर खुश हैं जो शायद उनके दिल के सबसे करीब है। महाजन ने कहा, यह पुरस्कार मेरी मां और पिताजी के लिए है, जिन्होंने अथक परिश्रम से यह सुनिश्चित किया कि मैं अपना सपना पूरा कर सकूं। यह जितेंद्र जोशी के लिए भी है, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मेरे साथ खड़े रहे। यह गोदावरी की मेरी पूरी टीम के लिए है।”

उन्होंने यह सम्मान दिवंगत सिने अभिनेता विक्रम गोखले और दिवंगत फिल्म निर्माता निशिकांत कामत को समर्पित किया। ‘‘आरआरआर’’ ने छह पुरस्कार जीते हैं। इस फिल्म के संगीत निर्देशक एम एम कीरावनी ने ‘पुष्पा : द राइज (पार्ट 1)’ के संगीत निर्देशक देवी प्रसाद के साथ सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार साझा किया। एसएस राजमौली द्वारा निर्देशित फिल्म ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन प्रदान करने के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म, काला भैरव को सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक, सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट्स, सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार भी जीता।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में, कीरावनी ने कहा कि वह इस पुरस्कार के लिए चयन किए जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं और उन्होंने देवी प्रसाद को भी मुबारकबाद दी। आरआरआर के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार जीतने वाले प्रेम रक्षित ने कहा कि वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन वाली ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने राष्ट्रीय एकीकरण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार जीता।

अग्निहोत्री ने कहा कि वह इस पुरस्कार को आतंकवाद के पीड़ितों खासतौर से कश्मीरी हिंदुओं को समर्पित करते हैं। उनकी अभिनेत्री-पत्नी पल्लवी जोशी ने फिल्म में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। उन्होंने कहा, “ मैं इस पुरस्कार को जीतकर बहुत खुश हूं, बेशक हर कलाकार खुश होगा लेकिन मुझे ज्यादा खुशी इस बात की है कि हमारी फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय एकीकरण की श्रेणी में 69वां राष्ट्रीय पुरस्कार जीता और यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है। मैं यह पुरस्कार पूरे कश्मीरी पंडित समुदाय और दुनिया के उन सभी उत्पीड़ित समुदायों को समर्पित करती हूं, जिन्होंने आतंकवाद की वजह पीड़ा झेली है।” पुष्पा: द राइज के लिए संगीत निर्देशक (गीत) का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले देवी प्रसाद ने इस सम्मान को फिल्म के प्रशंसकों को समर्पित किया।

मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: ओमप्रकाश राजभर जैसे नेता चुनाव जीतकर करते हैं दलाली : शिवपाल यादव
Next Post: खलनायक 2 : सुभाष घई अब संजय दत्त को साइन करने के मूड में नहीं!

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया