Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
covid 1

क्या फिर से पहनना पड़ेगा मास्क

Posted on August 28, 2023 By Sanchar Times News

कोविड के बारे में एक बात की गारंटी दी जा सकती है कि इस महामारी के नये स्वरूपों का हमें सामना करना पड़ेगा, जिनमें से कुछ स्वरूप लोगों को संक्रमित करने में अधिक सफल होंगे। उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) की बात डरावनी लगती है और इससे गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं, लेकिन यह सोचना गलत होगा कि हमेशा ऐसा ही होता है। बीए.2.86 (उपनाम पिरोला) एक ऐसा नया स्वरूप है जिसने कुछ चिकित्सकों और वैज्ञानिकों में चिंता पैदा कर दी है क्योंकि इसके स्पाइक प्रोटीन में उत्परिवर्तन की अधिक संख्या है। स्पाइक में बदलाव का मतलब वायरस के व्यवहार के तरीके में बदलाव हो सकता है, शायद महत्वपूर्ण रूप से।
लेकिन जैसी स्थिति है, हमारे पास इस बारे में निश्चित होने के लिए बेहतर डेटा नहीं है। यह चिंता की बात है कि संक्रमण की एक नई लहर आ सकती है। इस आशंका के मद्देनजर इसके प्रसार को रोकने के लिए कुछ लोग एहतियाती कदम फिर से उठाने को मजबूर हो गये हैं। महामारी की शुरुआत में, सबसे लगातार पूछे जाने वाले प्रश्नों में से एक यह था कि क्या लोगों को किसी प्रकार चेहरा ढककर अपनी और दूसरों की रक्षा करनी चाहिए? शुरुआत में, इस तरह की राय थी कि यह प्रभावी नहीं होगा।
चेहरे को ढकने के लिए जोर-शोर से मांग की जा रही है : लंदन और एडिनबर्ग में सरकारी चिकित्सा सलाहकारों ने दैनिक संवाददाता सम्मेलनों में कई बार इसका आासन दिया। अब जबकि कोविड का खतरा काफी हद तक कम हो गया है, जब भी संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ने लगती है तो लोगों को फिर से चेहरा ढकने का निर्देश देने के लिए जोर-शोर से आवाज उठाई जाने लगती है।
कोविड संक्रमण की संख्या को कम करने के वास्ते लोगों को अपना व्यवहार बदलने के लिए मजबूर करना जनता के सहयोग के बिना संभव नहीं हो सकता। महामारी के दौरान, एक विचारधारा उभरी थी कि जनता वास्तव में तब तक कोई ध्यान नहीं देती जब तक वे अस्पताल में भर्ती होने के वास्ते सांस लेने के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की तस्वीरें टीवी पर नहीं देखते।
एक प्रश्न यह भी उठता है कि क्या कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए हमें फिर से मास्क पहनना शुरू कर देना चाहिए। जैसे कि हालात हैं, महत्वपूर्ण बहुस्तरीय संक्रमण नियंतण्रके किसी भी उपाय की फिर से शुरुआत की संभावना लगभग शून्य है।
ब्रिटेन में 2024 के अंत से पहले आम चुनाव होना है, और सरकार को इस बात पर विचार करना होगा कि उस प्रकार की बहुत गंभीर आपात स्थिति की आवश्यकता होगी जैसा हमने महामारी के चरम पर देखा था। बीए.2.86 वि स्तर पर फैल गया है और हम नहीं जानते कि इसने कितने लोगों को संक्रमित किया है। यदि यह व्यापक रूप से फैल गया है, तो ऐसा लगता है कि केवल कुछ लोगों को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिससे पता चलता है कि टीकों और पिछले संक्रमणों से प्राप्त प्रतिरक्षा अभी भी हमें गंभीर, जीवन-घातक कोविड से बचा रही है।
कोविड के नए स्वरूपों का खतरा : बीए.2.86 (उपनाम पिरोला) एक ऐसा नया स्वरूप है जिसने कुछ चिकित्सकों और वैज्ञानिकों में चिंता पैदा कर दी है क्योंकि इसके स्पाइक प्रोटीन में उत्परिवर्तन की अधिक संख्या है। स्पाइक में बदलाव का मतलब वायरस के व्यवहार के तरीके में बदलाव हो सकता है
संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ने लगती है तो लोगों को फिर से चेहरा ढकने का निर्देश देने के लिए जोर-शोर से आवाज उठाई जाने लगती है
एक प्रश्न यह भी उठता है कि क्या कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए हमें फिर से मास्क पहनना शुरू कर देना चाहिए। जैसे कि हालात हैं, महत्वपूर्ण बहुस्तरीय संक्रमण नियंतण्रके किसी भी उपाय की फिर से शुरुआत की संभावना लगभग शून्य है।
यदि यह व्यापक रूप से फैल गया है, तो ऐसा लगता है कि केवल कुछ लोगों को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिससे पता चलता है कि टीकों और पिछले संक्रमणों से प्राप्त प्रतिरक्षा अभी भी हमें गंभीर, जीवन-घातक कोविड से बचा रही है।

Post Views: 2
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: दालचीनी प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में मददगार
Next Post: मिस्र में युद्धाभ्यास में भाग ले रहे वायुसेना के पांच मिग-29 विमान

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया