Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
gaurav

भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार

Posted on August 30, 2023 By Sanchar Times News

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राहुल गांधी पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के बीच 2008 के एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) का मुद्दा उठाया और सवाल किया कि क्या इसी समझौते की वजह से उन्हें भारत के हितों के खिलाफ काम करने तथा भारतीय सुरक्षा बलों के मनोबल को ठेस पहुंचाने की जरूरत पड़ती है।
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया का यह बयान राहुल के उस आरोप को दोहराने के कुछ घंटे बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि लद्दाख गतिरोध के शुरुआती हफ्तों के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कहना कि चीन ने भारतीय क्षेत्र के किसी भी हिस्से पर कब्जा नहीं किया है, ‘पूरी तरह झूठ’ है।
भाटिया ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री रहने के दौरान चीन ने भारत की 43,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक जमीन पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से सवाल किया कि क्या वह देश के प्रथम प्रधानमंत्री को ‘गद्दार’ मानते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल ने हाल में ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल उन लोगों के लिए किया था, जिन्होंने ‘भारत माता का एक हिस्सा’ चीन को दे दिया। भाटिया ने कहा कि राहुल को कांग्रेस और सीसीपी के बीच हस्ताक्षरित एमओयू के विवरण का खुलासा करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसा दावा किया जा रहा कि समझौते के अनुसार उन्हें (राहुल) भारत के खिलाफ ‘जासूसी’ करने और भारतीय सुरक्षा बलों का मनोबल तोड़ने की आवश्यकता है। भाटिया ने सवाल किया कि क्या इस एमओयू के तहत ही उन्हें एक ऐसे प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने की जरूरत पड़ती है, जो हर नागरिक के लिए सुरक्षा कवच है और जिन्होंने वि में भारत का मान बढाया है। यह उल्लेख करते हुए कि चीन ने राजीव गांधी फाउंडेशन को भी दान दिया था, भाटिया ने सवाल किया कि क्या यह ‘रित’ भारत के खिलाफ उनके बयानों का कारण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मोदी का नेतृत्व रहने के दौरान भारत की एक इंच जमीन पर कब्जा करने की कोई भी हिम्मत नहीं कर सकता। भाटिया ने कहा कि भारत के लोग 2024 के लोकसभा चुनावों में उन्हें फिर से आशीर्वाद देंगे और भाजपा बड़े जनादेश के साथ सत्ता में बनी रहेगी। (भाषा)

Post Views: 3
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: प्रौद्योगिकी को हथियार न बनाए सरकार : कांग्रेस
Next Post: सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर शव दफनाने के दोषी एक को फांसी, दो अन्य को उम्रकैद

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया