Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
pak

एशिया कप : बाबर, इफ्तिखार के शतक से पाकिस्तान ने नेपाल को रौंदा

Posted on August 31, 2023 By Sanchar Times News

मुल्तान। कप्तान बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद की शतकीय पारियों और दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 131 गेंद में 214 रन की रिकॉर्ड साझेदारी के बाद गेंदबाजों के प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने एशिया कप वनडे टूर्नामेंट के पहले मैच में बुधवार को नेपाल को 238 रन के अंतर से पराजित किया।
पाकिस्तान ने ग्रुप ए के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 342 रन बनाने के बाद नेपाल की पारी को 23.4 ओवर में 104 रन पर समेट दिया। दोनों देशों के बीच यह पहला वनडे मैच है और पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने नेपाल के गेंदबाजों की अनुभवहीनता का पूरा फायदा उठाया। नेपाल के क्षेत्ररक्षकों ने खराब प्रदर्शन कर पाकिस्तान के बल्लेबाजों को 25 से 30 अधिक रन बनाने का मौका दिया।
बाबर ने 131 गेंद की पारी में 14 चौके और चार छक्के की मदद से 151 रन बनाए जबकि इफ्तिखार ने 71 गेंद की नाबाद पारी में 11 चौके और चार छक्के की मदद से 109 रन बनाए। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 214 रन की साझेदारी पाकिस्तान के लिए नया रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड यूनूस खान और उमर अकमल (176 रन) के नाम था। इफ्तिखार का यह पहला वनडे शतक है तो वही बाबर सबसे कम पारियों में 19 शतक पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गये। बाबर ने अपने 19वें शतक तक पहुंचने के लिए 104 मैच और 102 पारी खेली।
इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हासिम अमला के नाम था जो 104 पारी में इस मुकाम पर पहुंचे थे। इस सूची में भारत के करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली अब तीसरे स्थान पर खिसक गये हैं। कोहली 124 पारियों मे अपना 19वां वनडे शतक लगाया था। नेपाल के लिए सोमपाल कामी ने दो जबकि करण केसी और संदीप लामिछाने ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल ने शुरुआती दो ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। शाहीन शाह अफरीदी ने शुरुआती ओवर में लगातार गेंदों पर कुशल भुत्रेल (आठ) और कप्तान रोहित पौडेल (शून्य) को आउट किया। अगले ओवर में नसीम शाह ने आसिफ शेख (पांच) को चलता कर मैच पर पाकिस्तान का दबदबा बना दिया। इसके बाद आरिफ शेख (26) और सोमपाल (28) ने 78 गेंद में 59 रन की साझेदारी के साथ कुछ संघर्ष किया। हारिस रउफ ने इस साझेदारी को तोड़ा।
इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम ने 31 रन के अंदर सात विकेट गंवा दिए। आरिफ और सोमपाल के अलावा गुलशन झा (13) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके। फखर जमां ने शानदार कैच लपक कर उनकी पारी का अंत किया। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने चार जबकि शाहीन और रउफ ने दो-दो विकेट लिए। नसीम और मोहम्मद नवाज को एक-एक सफलता मिली।
बाबर ने मैच खत्म होने के बाद कहा, ‘यह मैच भारत के खिलाफ मैच के लिए अच्छी तैयारी थी क्योंकि इससे हमें आत्मविास मिला। हम हर मैच में 100 प्रतिशत देना चाहते हैं, उम्मीद है कि वहां भी ऐसा करेंगे।’

Post Views: 2
खेल

Post navigation

Previous Post: कभी हार न मानने का जज्बा : अल्लू अर्जुन
Next Post: स्वदेश पहुंचने पर प्रज्ञानानंदा का नायकों की तरह हुआ स्वागत

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया