Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
sambit

भाजपा ने ‘इंडिया’ को स्वार्थी गठबंधन बताया

Posted on September 1, 2023 By Sanchar Times News

नई दिल्ली। भाजपा ने बृहस्पतिवार को विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की आलोचना करते हुए इसे ‘स्वार्थी गठबंधन’ करार दिया और दावा किया कि इसका उद्देश्य अपने सदस्य दलों के शीर्ष पर बैठे परिवारों के हितों को बढ़ावा देना और उनकी रक्षा करना है।
भाजपा के खिलाफ अपने एजेंडे को मूर्त रूप देने के लिए मुंबई में 28 विपक्षी दलों की बैठक के बीच सत्तारूढ़ पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस की ‘मिसाइल’ कभी सफल नहीं होगी क्योंकि इसमें ईंधन नहीं है। उन्होंने देश के ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन की पृष्ठभूमि में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा का चंद्रयान 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरी बार सफलतापूर्वक उतरेगा क्योंकि इसे विकास से बल मिला है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘इंडिया’ गठबंधन में जिस न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) पर चर्चा हो रही है, वह वास्तव में भ्रष्टाचार से अधिकतम लाभ कमाने के बारे में है क्योंकि ये सभी पार्टियां मिलकर 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक के घोटालों में शामिल हैं।’
उन्होंने कहा कि उनका (विपक्षी गठबंधन) दूसरा उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक स्थिर और विकास समर्थक सरकार को झटका देना है। पात्रा ने कहा कि विपक्ष का साथ आने का प्रयास ‘म्यूजिकल चेयर्स’ के खेल जैसा है और ये दल हर चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ जुट जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति तब है जब उनका गठबंधन प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर आपसी लड़ाई और एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए तैयार है।

Post Views: 2
राज्य

Post navigation

Previous Post: शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
Next Post: जोहान्सबर्ग में इमारत में आग से 73 की मौत

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया