Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
stalin

उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी नीच हरकत : चंद्रशेखर

Posted on September 3, 2023 By Sanchar Times News

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए बयान के लिए उदयनिधि स्टालिन की आलोचना की है। मंत्री ने उनकी टिप्पणी को नीच हरकत करार दिया है। तमिलनाडु के खेल मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने शनिवार को तमिलनाडु प्रोग्रेसिव राइटर्स फोरम की एक बैठक को संबोधित किया था। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा था, सनातन धर्म को मच्छरों, मलेरिया, डेंगू और कोरोना की तरह ही खत्म करना होगा।
उदयनिधि की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीव चंद्रशेखर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, सभी भारतीयों के लिए एक राष्ट्रीय मिशन बनना चाहिए, ताकि हमारे देश और हमारी राजनीति को यूपीए/इंडिया के इन बेशर्म शोषक राजवंशीय परिवारों से छुटकारा दिलाया जा सके। इन राजवंशों ने खुद को कल्पना से परे अमीर बना लिया है और लोगों को हमेशा गरीब और असुरक्षित रखा। ये राजवंश वास्तव में नीच हैं, जिन्होंने दशकों तक लोगों की कमजोरियों का शिकार किया और हमारे राष्ट्र व लोगों की संपत्ति को लूट लिया।
उन्होंने आगे कहा कि अपने भ्रष्टाचार और दूसरों का खून चूसने की हरकत को छुपाने के लिए वे ‘द्रविड़ भूमि की रक्षा’ जैसे कहानी बनाते हैं और ¨हदू आस्था को गाली देते हैं। एकमात्र चीज़ जिसकी वे रक्षा करते हैं वह है उनका अपना धन और राजनीति। केवल 9 वर्षो में तमिलनाडु के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने जो किया है, उसका 1 प्रतिशत भी आपने नहीं किया है। चंद्रशेखर ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार, जो यूपीए/इंडिया और डीएमके के साझेदार हैं, को इस सवाल का जवाब देना चाहिए। क्या वे वंशवादी उदयनिधि स्टालिन के इस विचार का समर्थन करते हैं कि सनातन धर्म मलेरिया और डेंगू के समान है और वह इसे मिटा देंगे? क्या कांग्रेस भारत से सनातन को मिटाने की योजना बना रही है? राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने कहा, मैंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे की टिप्पणी पढ़ी और जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया है उससे मैं काफी चकित हूं। मेरी राय में यह नफरत फैलाने वाला भाषण है। पूनावाला ने कहा, मैं इस मुद्दे को इसलिए उठा रहा हूं क्योंकि मैंने इंडिया गठबंधन का समर्थन किया है।

Post Views: 2
राज्य

Post navigation

Previous Post: ब्रिटिश पाकिस्तानी टिकटॉकर, मां को उम्र कैद
Next Post: ‘घृणा’ एवं ‘नफरत’ फैला रहा है ‘इंडिया’ : नड्डा

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया