Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
nadda

‘घृणा’ एवं ‘नफरत’ फैला रहा है ‘इंडिया’ : नड्डा

Posted on September 3, 2023 By Sanchar Times News

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) पर ‘घृणा’ एवं ‘नफरत’ फैलाने और भारत की संस्कृति एवं परंपरा पर हमला करने का आरोप लगाते हुए लोगों से इसे खारिज करने की अपील की। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के चित्रकुट शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में नड्डा ने लोगों से देश को मजबूत बनाने और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए भाजपा को राज्य विधानसभा चुनाव के साथ ही अगले लोकसभा चुनाव में भी विजयी बनाने का आग्रह किया।
चित्रकूट से पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा को रवाना करने से पहले नड्डा से समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी ताकत से भारत को विकसित बनाने में लगा है, लेकिन दूसरी तरफ दो-तीन दिन पहले मुंबई में बैठक करने वाला ‘इंडिया’ गठबंधन हमारे धर्म, संस्कृति एवं संस्कारों पर गहरा अघात कर रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ‘घमंडिया गठबंधन’ का सबसे बड़ा घटक द्रमुक (तमिलनाडु में सत्तारूढ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम) के एमके स्टालिन का बेटा उदयनिधि स्टालिन उद्घोष करता है कि वे सनातन धर्म को खत्म कर देंगे।’’ नड्डा ने कहा, ‘‘ऐसे घमंडिया गठबंधन को रहने का अधिकार है क्या? क्या सनातन को ऐसे समाप्त होने देंगे? स्टालिन के बेटे ने इसकी तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना वायरस से की।’’ नड्डा ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘क्या मुंबई में (इनकी) यही रणनीति तैयार हुई है? क्या सनातम धर्म को समाप्त करना ही इनकी रणनीति है? क्या यह ‘घमंडिया गठबंधन’’ की सोची समझी रणनीति है?’ उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में नफरत का समान क्यों बिक रहा है, आपकी दुकान नफरत फैलाने का काम क्यों कर रही है? मैं आज ‘घमंडिया गठबंधन’ और उनके नेताओं से पूछना चाहता हूं कि उदयनिधि स्टालिन ने जो कहा है, क्या वह उनकी रणनीति का हिस्सा है? क्या आने वाले दिनों में वे (इंडिया गठबंधन) सनातन धर्म को समाप्त करने के मुद्दे को लेकर जनता के बीच चुनाव में जाने वाले हैं?’’ उन्होंने मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों एवं लोकसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए देश के लोगों का आह्वान किया, ‘‘घृणा एवं नफरत फैलाने वाले सनातन धर्म विरोधी इस विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को (इन चुनावों में) क्या आप अपना वोट देंगें। इसे खारिज करना और भाजपा को जिताना है।’’

Post Views: 2
राज्य

Post navigation

Previous Post: उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी नीच हरकत : चंद्रशेखर
Next Post: मायावती ने 2024 लोस चुनावों के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग शुरू की

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया