Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
maya

मायावती ने 2024 लोस चुनावों के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग शुरू की

Posted on September 3, 2023 By Sanchar Times News

लखनऊ। बीएसपी की अध्यक्ष मायावती ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव समय से पहले होने की आशंका के चलते मायावती ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड में उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, पार्टी जनता के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलि¨स्टग शुरू कर दी है। मायावती ने पार्टी नेताओं से फिजूलखर्च अभियानों से परहेज करने को कहा है। उनका कहना है कि इसके बजाय वह ग्रामीण इलाकों और ‘सर्व समाज’ या विभिन्न समुदायों के लोगों के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने के लिए कैडर कैंप और छोटी सार्वजनिक बैठकें आयोजित करने पर ध्यान केंद्रित करें। बसपा ने 23 अगस्त को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में फैसला लिया था, लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर पर अपना आधार मजबूत करने के लिए कैडर कैंप रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनेंगे। बसपा ने उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनाई है, लेकिन पार्टी के ग्राफ में साल 2012 के बाद से गिरावट आ रही है। इसलिए, बसपा का ध्यान अपने मुख्य मतदाताओं, दलितों को वापस लाने पर है, जो वष्रों से अन्य दलों की ओर चले गए हैं।

Post Views: 2
राज्य, उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: ‘घृणा’ एवं ‘नफरत’ फैला रहा है ‘इंडिया’ : नड्डा
Next Post: ‘एक देश, एक चुनाव’ का विचार भारतीय संघ पर हमला : राहुल

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया