Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंपर्यटन
udaypur

बना रहे घूमने की प्लानिंग, तो जरूर एक्सप्लोर करें ये जगहें, अलग होगा एहसास

Posted on September 5, 2023 By Chhavi Singh

अगर आप भी सिंतबर माह में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जाहिर सी बात है कि आप घूमने के लिए कुछ शानदार जगहों की तलाश में होंगे। हम आपको फैमिली के साथ घूमने वाली कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सितंबर के महीने में मानसून खत्म होने को होता है। वहीं मानसून में न घूमने वाले लोग बड़ी बेसब्री से इस महीने का इंतजार करते हैं। ताकि वह अपने परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने के लिए निकल सकें। परिवार के साथ ट्रिप का एक अलग ही मजा होता है। जब बच्चे अपने पेरेंट्स के साथ किसी यात्रा पर जाते हैं, तो पूरी ट्रिप का मजा दोगुना हो जाता है। कई लोग सितंबर में घूमने का प्लान बना चुके होंगे।

ऐसे में अगर आप भी सिंतबर माह में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जाहिर सी बात है कि आप घूमने के लिए कुछ शानदार जगहों की तलाश में होंगे। जहां पर जाकर आपका ट्रिप यादगार बन जाए। ऐसे में आपको इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस आर्टिकल के जरिए हम आपको फैमिली के साथ घूमने वाली कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में…

उदयपुर

अगर आप सितंबर माह में अपनी फैमिली के साथ किसी शानदार शहर को एक्सप्लोर करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको उदयपुर पहुंचना चाहिए। झीलों की नगरी के नाम से फेमस उदयपुर सितंबर के महीने में काफी मनमोहक हो जाता है। यहां पर इस महीने में मौसम भी एकदम सुहावना होता है। मनमोहक झीलों और झील की किनारे-किनारे स्थित भव्य और मनमोहक महल की सुंदरता देख परिवार के सदस्य खुशी से झूम उठेंगे। इसके अलावा आप उदयपुर में शाही मेहमान नवाजी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें कि यहां पर आप लेक पैलेस, सिटी पैलेस, जगमंदिर, फ़तेह सागर झील, पिछोला झील और सहेलियों की बारी जैसी बेहतरीन जगहों पर घूम सकते हैं।

पंचगनी

परिवार के साथ घूमने का प्लान बनें और उसमें महाराष्ट्र की कोई जगह शामिल ना हो, ऐसा तो हो नहीं सकता है। अगर आप भी सितंबर माह में महाराष्ट्र के किसी शानदार जगह पर घूमने का सोच रहे हैं, तो आपको पंचगनी जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। यहां पर हर महीने लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। सितंबर माह में परिवार के साथ लोग इस जगह घूमने के लिए पहुंचते हैं। बता दें कि प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। पंचगनी में आप टेबल लैंड, भीलर फॉल्स, कास पठार, पारसी प्वाइंट और राजपुरी गुफाएं जैसी बेहतरीन जगहों को अपनी फैमिली के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं।

कुर्ग

कुर्ग को कर्नाटक का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। यह एक बेहद खूबसूरत जगह है। यहां पर आप अपनी फैमिली, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं। कुर्ग की खूबसूरती इस कदर फेमस है कि इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां पर आपको वनों से ढकी पहाड़ियां, मसाले और कॉफी के और लुभावने दृश्य देखने को मिलेंगे। यही वजह है कि इस जगह को फैमिली वेकेशन के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। सितंबर के महीने में यहां का मौसम काफी सुहावना होता है। कुर्ग में आप नामड्रोलिंग मठ, इरुप्पु वाटर फॉल्सअ, एबी फॉल्स और होननामना केर झील आदि जगहों को देख सकते हैं।

कौसानी

अगर आप भी सितंबर के महीने में उत्तराखंड की हसीन वादियों में खो जाना चाहते हैं। तो आपको अल्मोड़ा, मसूरी, नैनीताल नहीं, बल्कि कौसानी का रुख करना चाहिए। बता दें कि कौसानी उत्तराखंड का एक छोटा, शांत और बेहद हसीन हिल स्टेशन है। कौसानी के शांत वातावरण में आप परिवार के साथ सुकून के दो पल बिता सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर एडवेंचर एक्टिविटीज में भी शामिल हो सकते हैं। कौसानी में आप अपनी फैमिली के साथ बैजनाथ मंदिर, सुमित्रानंदन पंत संग्रहालय, रुद्रधारी फाल्स और कौसानी टी एस्टेट जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

पर्यटन

Post navigation

Previous Post: भारत के साथ तभी व्यापार समझौते पर पहुंचेंगे जब इससे पूरे ब्रिटेन को फायदा होगा : सुनक
Next Post: ‘नौ साल के शासन’ के बाद, भाजपा ने केवल ‘नाम परिवर्तन’ किया है : एमके स्टालिन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया