Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
modi pic

PM Modi ने सोशल मीडिया प्रोफाइल ‘एक्स’ पर किया बड़ा बदलाव, लगाई नटराज की फोटो

Posted on September 8, 2023September 8, 2023 By Sanchar Times News

जी20 शिखर सम्मेलन का सफल व ऐतिहासिक आयोजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस आयोजन को लेकर पूरी दिल्ली को खासतौर से सजाया गया है। सड़कों पर गमलों, फव्वारों के साथ सजावट की गई है। इस शिखर सम्मेलन के आयोजन को लेकर पूरा देश बेहद उत्साहित है।

वहीं दिल्ली में आयोजित होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास बदलाव कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रोफाइल में करवर फोटो में बदलाव किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक हैंडल के कवर फोटो को बदलकर इस पर को नटराज की मूर्ति की तस्वीर लगाई है। बता दें कि ये नटराज की वही मूर्ति है जो जी20 के वेन्यू स्थल भारत मंडपम में स्थापित की गई है। भारत इस साल दिल्ली में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है जो आधिकारिक तौर पर 9 सितंबर को शुरू होगा।

इस सम्मेलन में आ रहे दुनिया के कई राष्ट्राध्यक्षों की मेजबानी के लिए भारत ने विस्तृत व्यवस्था की है। भारत ने पिछले साल 1 दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता संभाली थी। इसके बाद देश भर के 60 शहरों में जी20 से संबंधित लगभग 200 बैठकें आयोजित की गईं थीं।

जानें नटराज की मूर्ति के बारे में
पीएम मोदी के एक्स हैंडल की कवर फोटो जी20 नेताओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा की गई कई पहलों में से एक को दर्शाती है। वहीं जिस नटराज की मूर्ति को भारत मंडपम में लगाया गया है और जिसकी फोटो पीएम मोदी ने कवर पोटो के तौर पर लगाई है वो 18 टन वजन की है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के मुताबिक नटराज की ये मूर्ति अष्टधातु यानी आठ धातुओं से निर्मित नटराज ीक सबसे ऊंची मूर्ति है। जानकारी के मुताबिक इस विशाल मूर्ति के निर्माण में आठ धातुओं का उपयोग हुआ है जिसमें तांबा, जस्ता, सीसा, टिन, चांदी, सोना, पारा और लोहा शामिल है।

गौरतलब है कि नटराज भगवान शिव को ‘नृत्य के देवता’ के प्रतीक के रूप में प्रदर्शित करने वाली तस्वीर है। भारत मंडपम के सामने ही इसे लगाया गया है। बता दें कि रात के समय में भारत मंडपम में लगी नटराज की मूर्ति बैंगनी रोशनी की पृष्ठभूमि में चमकती हुई दिखती है। इस मूर्ति को तमिलनाडु के स्वामी मलाई के मूर्तिकार राधाकृष्णन स्टापति और उनकी टीम ने बनाया है। खास बात है कि ये मूर्ति रिकॉर्ड सात महीने में तैयार हुई है। जानकारी के मुताबिक नटराज की इस प्रतिमा को खास ग्रीन कॉरिडोर से तमिलनाडु से दिल्ली लाया गया है।

इसका निर्माण खोई-मोम कास्टिंग प्रक्रिया से हुआ है। इसमें बारीक विस्तृत एकल टुकड़ा मूर्तियां बनाने के लिए किया गया है। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि नटराज प्रतिमा में कोई वेल्डेड भाग नहीं हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी ने कहा, जी20 शिखर सम्मेलन से पहले यह प्रतिमा लगभग 10-12 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई थी।

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ‘आदित्य’ ने पृथ्वी व चंद्रमा की फोटो भेज सेल्फी ली
Next Post: G20 Summit 2023 : दिल्ली में ऋषि सुनक, फुमियो किशिदा, शेख हसीना, बाइडेन-मैक्रों का इंतजार

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया