Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
lalu

लालू प्रसाद यादव ने की I.N.D.I.A. गठबंधन को विजयी बनाने की प्रार्थना, मोदी को सत्ता से हटाने की लगाई अर्जी

Posted on September 11, 2023 By Sanchar Times News

रांची, संचारटाइम्स.न्यूज़ डिजिटल डेस्क : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ बासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना करने के बाद मीडिया से बात करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा, “हमने भगवान से देश में बदलाव लाने और I.N.D.I.A. गठबंधन को विजयी बनाने की प्रार्थना की है।”

जब लालू प्रसाद यादव से पूछा गया कि उन्होंने क्या मन्नत मांगी तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में बदलाव लाने, I.N.D.I.A गठबंधन को विजयी बनाने, नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने और देश-दुनिया से अत्याचार-अनाचार को खत्‍म करने की अर्जी लगाई है।

इससे पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे थे। लालू और राबड़ी ने बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना की थी। बाबा से मंगल कामना की। लालू-राबड़ी मंदिर में 15 मिनट रुके थे। दोनों मंदिर पहुंचते ही सीधे गर्भ गृह गए थे और बाबा की पूजा करने के बाद निकले थे। बहुत आराम से वे दोनों मंदिर प्रांगण में चल रहे थे।

लालू दिल्ली जाएंगे या पटना यह अभी तय नहीं है। वे बासुकीनाथ धाम से लौटकर देवघर परिसदन आएंगे। उसके बाद आगे का कार्यक्रम तय होगा। हो सकता है आज वह यहां रुकें। लालू रविवार को दोपहर डेढ़ बजे पटना से फ्लाइट से देवघर आए थे। देवघर एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ था। झारखंड के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण सिंह, पूर्व विधायक भोला यादव, सुरेश पासवान, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव समेत हजारों समर्थकों ने उनका स्वागत किया था।

#WATCH | Jharkhand: RJD chief Lalu Prasad Yadav along with his wife and former Bihar CM Rabri Devi offers prayers at Basukinath Temple.

Lalu Prasad Yadav says "We have prayed to God to bring a change in the country and make INDIA alliance victorious…" pic.twitter.com/8QEtm7gbDK

— ANI (@ANI) September 11, 2023
Post Views: 2
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: राजधानी दिल्ली में वर्षा से तापमान में गिरावट
Next Post: 14 सितंबर को रांची में बुलाई बैठक, कोयला श्रमिकों के बोनस सहित वेतन समझौता की अड़चन को लेकर होगा मंथन

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया