Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
yogi cm

उत्तर प्रदेश में आफत की बारिश, CM योगी ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य चलाने के दिये निर्देश

Posted on September 12, 2023 By Sanchar Times News

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम उन्नीस लोगों की मौत हो गई है। राज्य राहत आयुक्त कार्यालय ने बताया कि चार की मौत बिजली गिरने से और दो की डूबने से हुई। इसमें कहा गया है कि हरदोई में चार, बाराबंकी में तीन, प्रतापगढ़ और कन्नौज में दो-दो और अमेठी, देवरिया, जालौन, कानपुर, उन्नाव, संभल, रामपुर और मुजफ्फरनगर जिलों में एक-एक मौत की सूचना मिली है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 22 जिलों में 40 मिमी से अधिक बारिश हुई है, जिनमें मुरादाबाद, संभल, कन्नौज, रामपुर, हाथरस, बाराबंकी, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, बहराईच, लखनऊ, बदांयू, मैनपुरी, हरदोई, फिरोजाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, कानपुर, सीतापुर फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी और फ़तेहपुर शामिल हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य चलाने के निर्देश दिये हैं। प्रवक्ता ने बताया कि आदित्यनाथ ने अधिकारियों को इलाकों का दौरा करने और राहत कार्यों पर नजर रखने को कहा है और आपदा से प्रभावित लोगों को तुरंत अनुमेय राहत राशि वितरित करने को कहा है। जल भराव की स्थिति में समुचित जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था की जाय तथा नदियों के जल स्तर की निरन्तर निगरानी की जाय। अधिकारी ने सीएम के हवाले से कहा कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया जाना चाहिए और रिपोर्ट सरकार को उपलब्ध करायी जानी चाहिए ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि प्रदान की जा सके।

योगी ने साफ तौर पर कहा कि जो सड़कें नई बनेंगी, उनकी पांच साल की गारंटी होगी। उन्होंने कहा कि जब आप (अधिकारी) वहां जाएं तो आपको पूरे जिले की समीक्षा करनी होगी। औचक दौरे करें और काम की गुणवत्ता जांचें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी अपराधी या माफिया को ठेका हासिल करने से दूर रखा जाना चाहिए। ठेका उससे जुड़े किसी भी व्यक्ति तक नहीं पहुंचना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हर विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाए। हमें सड़कों के नव निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना होगा। अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण जलभराव की समस्या रहती है। सीएम ने सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सड़क निर्माण एजेंसी/ठेकेदार सड़क निर्माण के बाद अगले 05 वर्षों तक सड़क के रख-रखाव की जिम्मेदारी भी ले।

Post Views: 2
उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: रामजन्म भूमि की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल की पहली टीम अयोध्या पहुंची
Next Post: विदेश कमाने गया पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति के खाते में हेराफेरी कर गबन कर लिया पैसा

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया