Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
parliament

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चर्चा की मांग को लेकर संसद में हंगामा, 4 अगस्त तक स्थगित हुई कार्यवाही

Posted on August 1, 2025August 1, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk, New Delhi : बिहार में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा की मांग को लेकर शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ, जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार, 4 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर बिना देरी के विशेष चर्चा कराने का आग्रह किया। वहीं, विपक्षी INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन के मक्कार द्वार के सामने प्रदर्शन किया और “एसआईआर वापस लो” के नारे लगाए।

लोकसभा की कार्यवाही:

सुबह शुरू हुई कार्यवाही विपक्षी हंगामे के कारण एक बार स्थगित की गई और दोपहर दो बजे दोबारा शुरू होते ही विपक्षी सांसद आसन के पास पहुंच गए। उनके हाथों में तख्तियां थीं और वे लगातार नारेबाजी कर रहे थे। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “जनता ने आपको इतना बड़ा अवसर दिया है, इसे नारेबाजी और तख्तियां दिखाकर मत गंवाइए।” हंगामे के चलते कार्यवाही को सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

राज्यसभा की कार्यवाही:

राज्यसभा में भी हंगामे का दृश्य कुछ अलग नहीं था। उपसभापति हरिवंश ने कार्यवाही की शुरुआत में जानकारी दी कि उन्हें नियम 267 के तहत 30 नोटिस मिले हैं, जिनमें बिहार के SIR, ओडिशा में महिलाओं पर अत्याचार, बंगाली श्रमिकों के साथ भेदभाव, छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी और अमेरिका द्वारा भारत पर शुल्क लगाए जाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की गई है। लेकिन उन्होंने कहा कि ये नोटिस पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार नहीं हैं, इसलिए स्वीकार नहीं किए जा सकते।

इसके बाद विपक्षी सदस्य विरोध में नारेबाजी करने लगे। तृणमूल कांग्रेस के सांसद “एसआईआर पर हल्ला बोल” और “वोट की चोरी बंद करो” जैसे नारे लगाते हुए आसन के समक्ष आ गए, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ:

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि ‘सल्तनत-ए-बांग्ला’ समूह के सक्रिय होने के कोई प्रमाण बांग्लादेश सरकार को नहीं मिले हैं, हालांकि ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ का नक्शा ढाका विश्वविद्यालय में प्रदर्शित किया गया था। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि नई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों को दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं के अनुरूप डिजाइन किया गया है।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: राज्यसभा में विपक्ष का विरोध: खड़गे ने वेल में सीआईएसएफ की तैनाती पर जताई कड़ी आपत्ति
Next Post: दलितों पर पुलिस-प्रशासन व दबंगों की मिलीभगत के खिलाफ रोहतास में भाकपा (माले) व खेत मजदूर सभा का आक्रोश मार्च

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया