Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
jharkhand 3

विदेश कमाने गया पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति के खाते में हेराफेरी कर गबन कर लिया पैसा

Posted on September 12, 2023 By Chhavi Singh
Spread the love

देवघर। विदेश कमाने गया पति पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति के खाते में हेराफेरी कर पैसा गबन कर लिया। इस मामले में मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव निवासी सज्जाद अंसारी ने मधुपुर शहर के लखना मोहल्ला की पत्नी शगुप्ता जुही, मेहीद आलम, रजिया खातुन, इसरार आलम, साहीदा खातुन और सोहनी परवीन के खिलाफ मधुपुर थाने में परिवाद दर्ज कराया है।

दर्ज परिवाद में कहा गया है पति सज्जाद आजीविका के लिए वर्ष 2021 में रोजगार के लिए दुबई चला गया था। जाने से पहले उसने मधुपुर एक्सिस बैंक में खाता खुलवाया ताकि वह अपनी कमाई के पैसे उस खाते में डाल सके और उसकी पत्नी को यहां पैसा मिल जाए। खाता खोलते समय उसने 13 हजार जमा किया था। खाता से अपना मोबाइल नंबर जोड़ा था। वह मोबाइल छोड़ कर चला गया था, जिसे उसकी पत्‍नी यूज कर रही थी।

जब वह एटीएम से रकम निकालने गया, तो उसे पता चला कि उसका एटीएम काम नहीं कर रहा है। तब उसने एक्सिस बैंक मधुपुर शाखा से संपर्क किया। जहां बैंककर्मियों ने बताया कि पंजाब चंडीगढ़ साइबर थाना की पुलिस ने उसके बैंक खाता को फ्रीज कर दिया है। साइबर ठग के साथ मिलकर उसके खाते का दुरुपयोग किया गया है। उसके खाते से साइबर अपराध में संलिप्तता पाई गई है।

इसके बाद 18 अगस्त को वह अपने ससुराल गया। पत्नी से पासबुक, एटीएम कार्ड, कागजात और रुपए लेकर वापस लौटाने को बोला। उसे पत्नी का उसके प्रेमी के साथ संबंध होने का भी पता भी चल गया। इस बात का विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट किया। उसके गले से सोने का चेन छीन लिया। इधर पत्नी ने भी पति पर दहेज की खातिर घर निकालने और प्रताड़ित करने का मामला कोर्ट में दायर किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Spread the love
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: उत्तर प्रदेश में आफत की बारिश, CM योगी ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य चलाने के दिये निर्देश
Next Post: G20-ये तस्वीर रूस में क्यों हो गई वायरल

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme