Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
siddtha ramiya

कावेरी जल विवाद: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कावेरी जल मुद्दे पर अगली कार्रवाई तय करने के लिए आज की बैठक

Posted on September 13, 2023 By Sanchar Times News

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री डीके शिवकुमार, अन्य मंत्री और नेता कावेरी जल मुद्दे पर अगली कार्रवाई तय करने के लिए आज बैठक की। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) ने अगले 15 दिनों के लिए 5000 क्यूसेक पानी छोड़ने का आदेश दिया है। इस बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार इस मामले को लेकर जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात करेंगे। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडी-एस नेता एचडी कुमारस्वामी, जिन्हें सीएम सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली बैठक में भी आमंत्रित किया गया था, सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुए।

दूसरी ओर भाजपा ने भी इस बौठक से दूरी बनाई है। पूर्व कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई ने किया ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार ने कावेरी विवाद पर चर्चा के लिए कल बैठक बुलाई है। हालांकि, मैं सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं हो पाऊंगा क्योंकि मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम में भाग लिया है। डीके शिवकुमार ने कहा, “लगभग 98 TMC (हजार मिलियन क्यूबिक फीट) पानी छोड़ा जाना चाहिए था लेकिन हमारे पास केवल 37 TMC पानी है क्योंकि पानी ही नहीं है। ऐसी स्थिति 130 वर्षों से अधिक समय से उत्पन्न नहीं हुई थी। यह एक बहुत ही गंभीर सूखा है जिसका हम पिछले 2 महीनों में सामना कर रहे हैं… पिछली बार हमारे पास जो था इससे चार गुना अधिक था… हम बैठक में हर चीज पर चर्चा करेंगे।”

पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा, “केन्द्रीय जल प्रबंधन बोर्ड (CWMB) द्वारा अन्यायपूर्ण फैसला दिया गया है। हम पानी की कमी झेल रहे हैं। हमारी सरकार ने किसान समुदाय से इस साल फसल ना उगाने का अनुरोध किया है। आने वाले दिनों में बेंगलुरू में पीने के पानी की समस्या हो जाएगी। जब भी जल प्रबंधन बोर्ड मिलता है तो वे कर्नाटक पर पानी छोड़ने का दबाव बनाता है। मैं इस सरकार से मांग करता हूं कि वे CWMB के फैसला को ना मानें।” मंगलवार को सिद्धरमैया ने सीडब्ल्यूआरसी की सिफारिश के मद्देनजर उठाए जाने वाले अगले कदम को लेकर एक आपात बैठक की थी।

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: झारखंड : नक्‍सलियों ने सुरक्षाबलों का सामान ले जा रहे ट्रैक्‍टर को IED से उड़ाया
Next Post: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड : पीएचडी प्रवेश परीक्षा का सिलेबस जारी, कब तक कर सकते हैं आवेदन

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया