Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
child

झारखंड : पेट में पल रहे शिशु को खराब बताकर जीएनएम ने वाॅश करने के नाम पर 7000 हज़ार वसूले

Posted on September 13, 2023 By Sanchar Times News

गोड्डा। जिले के देवडांड़ थाना क्षेत्र के बांझी गांव के रहने वाले मोहम्मद हसीब अंसारी ने पोड़ैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जीएनएम पर इलाज के नाम पर जबरन उगाही का आरोप लगाया है। मो. हबीब अंसारी का कहना है कि उनकी गर्भवती पुत्रवधू के पेट में पल रहे शिशु को खराब बताकर जीएनएम ने वाॅश करने के नाम पर उनसे 7000 रुपये लिए।
इसकी शिकायत उन्होंने गोड्डा के सिविल सर्जन डा. अनंत कुमार झा से की है। सिविल सर्जन को आवेदन के माध्यम से बताया है कि वह बीते 28 अगस्त को गर्भवती पुत्रवधू को लेकर रुटीन चेकअप के लिए पोड़ैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे। वहां डाॅक्टर ने कुछ दवाइयां और जांच लिखी। दवा लेकर दोनों घर आ गए।
तीन सितंबर को घर में कामकाज के दौरान भारी सामान उठाने के कारण महिला को ब्लीडिंग हुई। वह पुनः उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां जीएनएम गंगोत्री कुमारी ड्यूटी पर थी। उसे समस्या से अवगत कराया गया। उसने रोगी पर्ची नहीं बनाया।

बस रजिस्टर में पुत्रवधू का नाम दर्ज कराया और सीधे अंदर जांच के लिए लेकर चली गई। जांच के बाद उसने कहा कि उसका बच्चा खराब हो गया है, वाॅश करना पड़ेगा। इसके लिए 10 से 12 हजार रुपये फीस लगेगा।
ससुर और पुत्रवधू ने जीएनएम से अनुनय विनय किया। अंत में सात हजार रुपये भुगतान के बाद जीएनएम ने महिला का कथित रूप से वाॅश किया। इलाज के बाद चार सितंबर को महिला को फिर पेट में दर्द होने लगा। पुनः उसने अपना चेकअप कराया। गोड्डा के निदान पैथोलाजी में बीते छह सितंबर को अल्ट्रासाउंड कराने के बाद सच का खुलासा हुआ। पैथोलाॅजी में स्टाफ और डाॅक्टर बोले कि आपकी पुत्रवधू का बच्चा बिल्कुल सही सलामत है। वह अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लेकर फिर जीएनएम गंगोत्री से मिले।
पूछा कि आपने 7000 रुपये किस बात के लिए। कौन सा वाॅश किया। बच्चा सही सलामत है। जीएनएम बोली कि बच्चा खराब हो गया है। मो. हबीब अंसारी ने उससे 7000 रुपये वापस करने की मांग की। इस पर गंगोत्री नहीं मानी। कहा कि जहां शिकायत करनी है करो, मेरा कुछ नहीं होगा। तुम्हारे पास क्या सबूत है कि तुम्‍हारी बहू का वाॅश मैंने किया है। क्या सबूत है कि तुमने 7000 रुपये दिए है।

पीड़िता के ससुर ने आवेदन की प्रति पोड़ैयाहाट की चिकित्सा प्रभारी सहित उपायुक्त और स्थानीय विधायक प्रदीप यादव को दी है। आवेदन सौंप कर रुपये वापस करने और दोषी जीएनएम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। इधर आरोपित जीएनएम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला।

Post Views: 2
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड : पीएचडी प्रवेश परीक्षा का सिलेबस जारी, कब तक कर सकते हैं आवेदन
Next Post: एयरबस ने भारतीय वायुसेना को सौंपा सी295 विमान

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया