Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
pm

टी-20 वि चैंपियन टीम का भव्य स्वागत प्रधानमंत्री से मुलाकात की

Posted on July 4, 2024July 4, 2024 By Chhavi Singh
  • कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया

नई दिल्ली। टी-20 वि कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम बृहस्पतिवार को विशेष विमान से स्वदेश लौट आई। लगातार बूंदाबादी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसके बाद टीम के सदस्यों ने नाश्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे सैकड़ों प्रशंसक मौसम की परवाह किए बिना विभिन्न नारे लिखे बैनर और राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी।

पिछले शनिवार को टी-20 वि कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों की वापसी के दौरान नाच-गाना हो रहा था, खूब सारे केक थे और सड़कों पर प्रशंसक थे जो दर्शा रहे थे कि क्रिकेट देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल क्यों है। थके हुए खिलाड़ी भी हवाई अड्डे से होटल पहुंचने के बाद मस्ती में शामिल हुए और पार्टी का माहौल पूरा किया। 2011 में जीते पिछले वि कप का जिक्र करते हुए एक प्रशंसक ने कहा, ‘हम पिछले 13 साल से इस पल का इंतजार कर रहे थे। टीम ने वि कप जीतकर हमें गौरवांवित किया है।’

उन्होंने दावा किया कि वह सुबह करीब साढ़े चार बजे से हवाई अड्डे पर मौजूद हैं। तूफान बेरिल के चलते बारबाडोस में ‘शटडाउन’ के कारण भारतीय टीम खिताब जीतने के तुरंत बाद स्वदेश नहीं लौट पाई थी। खिलाड़ी अपने होटल में ही रुके थे जिसके बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने वापसी के लिए विशेष उड़ान का इंतजाम किया। एयर इंडिया का विशेष विमान एआईसी24डब्ल्यूसी ‘एयर इंडिया चैंपियंस 24 वि कप’ बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह चार बजकर 50 मिनट पर बारबाडोस से रवाना हुआ और 16 घंटे बिना रुके यात्रा करने के बाद बृहस्पतिवार सुबह छह बजे (भारतीय समयानुसार) दिल्ली पहुंचा।

हवाई अड्डे पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी लेकिन इससे प्रशंसकों का उत्साह कम नहीं हुआ। उत्साह से लबरेज प्रशंसक स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और निवर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के पोस्टर लेकर नारे लगा रहे थे। खिलाड़ियों को आईटीसी मौर्या शेरेटन होटल ले जाने के लिए टी थ्री टर्मिनल के बाहर दो बसें खड़ी थी। होटल पहुंचने पर ढोल और पारंपरिक भांगड़ा डांस से उनका स्वागत किया गया।
कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत सहित अधिकांश खिलाड़ियों ने भांगड़ा कर रहे डांसरों के साथ डांस किया।
यहां तक कि इस दौरान तैनात सुरक्षाकर्मियों के चेहरों पर भी मुस्कान थी। लंबी यात्रा की थकान के बावजूद खिलाड़ियों ने उन सभी से हाथ मिलाया जो उनसे मिलना चाहते थे। खिलाड़ी ट्रॉफी के आकार का केक काटने के बाद अपने कमरों में चले गए। यह सब मीडिया की अपेक्षित हलचल के बीच हुआ।

इसके बाद टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास के लिए रवाना हो गए। होटल लौटने से पहले भारतीय दल ने बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और निवर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की मौजूदगी में प्रधानमंत्री के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर करीब दो घंटे बिताए। बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में खिलाड़ियों को मोदी के साथ हल्की-फुल्की बातचीत करते देखा जा सकता है। कोहली ने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। हमें प्रधानमंत्री आवास पर आमंत्रित करने के लिए आपका धन्यवाद।’

इससे पहले हवाई अड्डे पर आव्रजन औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दल के सदस्य एक-एक करके या दो-दो करके बाहर निकले। थके हुए लेकिन उत्साहित खिलाड़ियों ने प्रतीक्षा कर रहे प्रशंसकों का हाथ हिलाकर और गर्मजोशी से मुस्कुराते हुए अभिवादन किया। सूर्यकुमार नारों का जवाब देने में सबसे अधिक उत्साहित थे। भयानक कार दुर्घटना में घायल होने के बाद टी-20 वि कप के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने प्रशंसकों को सलाम किया। रोहित और फाइनल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली वीआईपी निकास से बाहर आने वाले अंतिम लोगों में शामिल रहे। इन दोनों ने खिताब जीतने के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की थी।

रोहित ने वि कप ट्रॉफी पकड़ी हुई थी और बस में चढ़ने से पहले उन्होंने प्रशंसकों को इसकी झलक दिखाने के लिए इसे ऊपर उठाया। कोहली ने भी प्रशंसकों की ओर ‘थम्ब्स अप’ किया। कुछ प्रशंसकों ने दावा किया कि अपने नायकों को व्यक्तिगत रूप से देखने के उत्साह में वे कल रात से हवाई अड्डे के बाहर इंतजार कर रहे थे। प्रशंसकों के एक समूह ने कहा, ‘हम कल रात से यहां हैं। पिछले साल वनडे वि कप हारने के बाद यह वि कप जीतना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था।’

खेल

Post navigation

Previous Post: 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बोले सोरेन, अब आगे के काम किए जाएंगे
Next Post: चंपई सोरेन को हटाकर हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद चौहान ने झामुमो पर तीखा हमला बोला

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की
  • UP Election 2027: लखनऊ में ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर, अखिलेश यादव पर निशाना

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया