Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
shami 1

एशिया कप : संभावित खिलाड़ियों को आजमा सकता है भारत, शमी को मिल सकता है मौका

Posted on September 15, 2023 By Sanchar Times News

कोलंबो। फाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम शुक्रवार को एशिया कप के ‘सुपर फोर’ मैच में पहले ही बाहर हो चुकी बांग्लादेश के खिलाफ अपने संभावित खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगी। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम गहराई से सोचेगी कि अपनी पहली पसंद की टीम को ज्यादा से ज्यादा ‘गेम टाइम’ दिया जाए या फिर अगले महीने घरेलू सरजमीं पर होने वाले वि कप से पहले अपने कुछ संभावित खिलाड़ियों को मौका दिया जाए।
कार्यभार प्रबंधन का यह सवाल विशेषकर गेंदबाजों के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप में अभी तक महज 12 ओवर ही गेंदबाजी की है जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ पांच और श्रीलंका के खिलाफ सात ओवर शामिल है। नेपाल के खिलाफ वह खेले ही नहीं थे। इसलिए यह बुमराह पर निर्भर करेगा कि वह एक और मुकाबले में गेंदबाजी करना चाहते हैं या फिर सीधे 17 सितम्बर को फाइनल के लिए उतरेंगे।
वहीं मोहम्मद सिराज ने इस टूर्नामेंट में 19.2 ओवर और हार्दिक पांड्या ने 18 ओवर डाले हैं। ये ओवर भले ही ज्यादा नहीं लगे लेकिन कोलंबो की उमस इतनी ज्यादा है कि गेंदबाज की काफी ऊर्जा कम हो जाती है इसलिए टीम प्रबंधन इनमें से एक को ब्रेक देना चाहेगा। इस संदर्भ में बात करें तो अगर बांग्लादेश के खिलाफ सिराज की जगह शमी मैदान में उतरें तो यह हैरानी भरा फैसला नहीं होगा।
इससे पांच अक्टूबर से शुरू हो रहे वि कप से पहले सीनियर तेज गेंदबाज को कुछ अहम ‘मैच टाइम’ हासिल करने में मदद मिलेगी। यह अहम भी है क्योंकि शमी को बुमराह, सिराज और पांड्या के ‘बैक-अप’ तेज गेंदबाज के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन ‘¨थक टैंक’ के लिए अक्षर पटेल के गेंदबाजी ग्राफ में गिरावट चिंता की बात होगी क्योंकि उन्हें र¨वद्र जडेजा के कवर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। बाएं हाथ का यह स्पिनर न तो विकेट ही चटका पा रहा है और न ही रन गति पर लगाम कस पा रहा है।
अक्षर ने इस साल सात वनडे खेले हैं और छह के इकोनोमी रेट से केवल तीन विकेट ही झटक सके हैं। उन्हें अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है और वो भी तुरंत। केएल राहुल की पूर्ण फिटनेस में वापसी ने टीम प्रबंधन की काफी समस्या कम कर दी है। उन्होंने क्रीज पर टिककर धाराप्रवाह बल्लेबाजी की। श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद राहुल ने टीम प्रबंधन द्वारा उनकी भूमिका पर स्पष्टता के बारे में लंबी बात की कि वह भारत के मुख्य विकेटकीपर कम मध्यक्रम बल्लेबाज होंगे।
यह माना जा सकता है कि राहुल बांग्लादेश के खिलाफ भी अपनी जिम्मेदारी निभाना जारी रखेंगे। लेकिन श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर निगाहें लगी होंगी क्योंकि वह पीठ की जकड़न के कारण पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ ‘सुपर फोर’ मैच में नहीं खेल पाए थे। अय्यर ने हालांकि बृहस्पतिवार को बिना किसी परेशानी के नेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी की जो टीम के लिए अच्छी खबर है। लेकिन अगर टीम प्रबंधन मुंबई के इस खिलाड़ी को उबरने के लिए कुछ अतिरिक्त समय देना चाहता है तो वह ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव में से किसी एक विकल्प को आजमा सकता है।

Post Views: 2
खेल

Post navigation

Previous Post: समान सबूत तो एक को दोषी दूसरे को बरी नहीं कर सकते
Next Post: देर तक सीट पर बैठकर काम करना नुकसानदेह

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया