Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
temple

पशुपतिनाथ मंदिर के अंदर फोटो खींचने पर दो हजार का जुर्माना

Posted on September 17, 2023September 17, 2023 By Sanchar Times News

काठमांडो। नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के पदाधिकारियों ने मंदिर आने वाले लोगों और तीर्थयात्रियों को मुख्य मंदिर परिसर के अंदर तस्वीरें खींचने और वीडियो शूट करने को लेकर आगाह करते हुए कहा कि ऐसा करने वालों पर 2,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा या उनके खिलाफ साइबर अपराध कानूनों के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है।
काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर एक वि प्रसिद्ध ¨हदू मंदिर है जो भगवान पशुपति (महादेव) को समर्पित है। यह मंदिर बागमती नदी के तट पर स्थित है। भारत और दुनिया भर से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं। पशुपतिनाथ मंदिर संबंधी मामलों की देखरेख के लिए जिम्मेदार शासी निकाय पशुपति क्षेत्र विकास ट्रस्ट (पीएडीटी) ने शुक्रवार को कहा कि पशुपतिनाथ मंदिर परिसर के अंदर तस्वीरें खींचना या वीडियो शूट करना पहले से ही प्रतिबंधित है।
उन्होंने कहा कि ताजा चेतावनी ¨हदू त्योहार तीज से पहले जारी की गई है। इस साल यह तीन दिवसीय उत्सव रविवार से शुरू होगा। पीएडीटी ने शुक्रवार को जारी नोटिस में चेतावनी दी कि मुख्य मंदिर परिसर के अंदर वीडियो बनाने और तस्वीरें लेने वालों पर 2,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
पीएडीटी प्रवक्ता रेवती रमन अधिकारी ने कहा कि तीज के त्योहार से पहले विशेष रूप से युवक एवं युवतियां मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मंदिर परिसर में घुस आते हैं, वीडियो बनाते और तस्वीरें लेते हैं तथा उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने पशुपति के शिव लिंग के टिकटॉक वीडियो देखे हैं। हमने पाया है कि मुख्य मंदिर की तस्वीरें और वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया साइट पर साझा किए गए हैं। यह नियम के विरुद्ध है।’ अधिकारी ने कहा कि मंदिर परिसर के अंदर वीडियो बनाने या तस्वीरें लेने वालों पर 500 रुपये से 2,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। तीज एक महत्वपूर्ण ¨हदू त्योहार है। इस अवसर पर पूरे नेपाल से हजारों महिलाएं पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव एवं उनकी पत्नी पार्वती की पूजा-अर्चना करने के लिए एकत्रित होती हैं तथा अपने परिवार के कल्याण, खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं।

Post Views: 2
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: किम की यात्रा के दौरान कोई करार नहीं : रूस
Next Post: आज बंद हो जाएगा ऐतिहासिक इंडिया क्लब

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया