Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
siraz

एशिया कप : सिराज के तूफान में उड़ा श्रीलंका

Posted on September 18, 2023 By Sanchar Times News

कोलंबो। छह विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज की तूफानी गेंदबाजी के दम पर रविवार को फाइनल में श्रीलंका को मात्र 50 रन पर आउट करने के बाद भारत ने 37 गेंद में लक्ष्य हासिल करके दस विकेट से मिली जीत के साथ आठवीं बार एशिया कप अपने नाम कर लिया। सिराज ने कहर बरपाता हुआ स्पैल डालकर सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट चटकाए। बारिश के अनुमान के बावजूद श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। मैच तीन बजे की बजाय बारिश के कारण 40 मिनट विलंब से शुरू हुआ।
श्रीलंकाई बल्लेबाजों को सिराज के रूप में एक दूसरे ही तूफान का सामना करना पड़ा। उनकी गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर ही टिक सकी जो भारत के खिलाफ वनडे में उनका दूसरा न्यूनतम स्कोर था। सुपर फोर चरण के आखिरी मैच में बांग्लादेश से हारने वाले भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 6.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। ईशान किशन 18 गेंद में तीन चौकों के साथ 23 और शुभमन गिल 19 गेंद में छह चौकों के साथ 27 रन बनाकर नाबाद रहे।
वि कप से पहले भारतीय टीम अब आस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सितम्बर से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। अपनी जबर्दस्त गेंदबाजी के दम पर एक ओवर में चार विकेट लेने वाले सिराज वनडे के इतिहास में चौथे गेंदबाज हो गए। वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से पारी के पांच विकेट लेने के श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज च¨मडा वास के रिकॉर्ड की भी उन्होंने बराबरी की। जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर कुसल परेरा को पैवेलियन भेजा। कोलंबो की बजाय इंग्लैंड की सी लग रही पिच पर सिराज को सिर्फ सही लैंग्थ से गेंदबाजी करनी थी।
सिराज ने चौथे ओवर में पहली, तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर विकेट चटकाए। पाथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलांका और धनंजय डिसिल्वा उनके शिकार बने। निसांका ने प्वाइंट पर र¨वद्र जडेजा को कैच थमाया। समरविक्रमा पगबाधा आउट हुए जबकि असलांका ने फुललैंग्थ गेंद पर फुटवर्क का इस्तेमाल किये बिना कवर्स में ईशान किशन को कैच थमाया। डिसिल्वा ने सिराज की हैट्रिक नहीं होने दी लेकिन वह भी विकेट के पीछे केएल राहुल को कैच देकर अगली गेंद पर पैवेलियन लौट गए। सिराज ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका और कुसल मेंडिस के भी विकेट लिए। सिराज का स्पैल होने के बाद हार्दिक पांड्या ने भी तीन विकेट चटकाए।

Post Views: 2
खेल

Post navigation

Previous Post: एनटीआर जूनियर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
Next Post: उद्घाटन समारोह में केजरीवाल को न बुलाने पर आप ने साधा पीएम पर निशाना

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया