Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
indo

भारत-कनाडा तनाव का असर द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों पर होने के आसार

Posted on September 22, 2023 By Sanchar Times News

कनाडा-भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्तीय वर्ष 2022-23 में 8.16 बिलियन यूएस डॉलर का रहा. भारत से कनाडा कुल निर्यात 4.11 बिलियन डॉलर का जबकि आयात 4.05 बिलियन डॉलर का हुआ.
नई दिल्ली : भारत और कनाडा के बीच बढ़ते राजनयिक तनाव का साया दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों पर गहराता जा रहा है. दोनों देशों के बीच मुक्त-व्यापार समझौता (free trade agreement) को लेकर ट्रेड टॉक बढ़ते तनाव की वजह से रुक गई है.
सरकार के इन्वेस्ट इंडिया पोर्टल के मुताबिक, कनाडा-भारत के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार वित्तीय वर्ष 2022-23 में 8.16 बिलियन यूएस डॉलर का रहा. भारत से कनाडा कुल निर्यात 4.11 बिलियन डॉलर का जबकि आयात 4.05 बिलियन डॉलर का हुआ.

कनाडा भारत में 18 वां सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है. अप्रैल, 2000 से मार्च, 2023 के बीच कनाडा से कुल 3.3 बिलियन डॉलर का भारत में निवेश हुआ. कनाडा की हिस्सेदारी भारत में कुल FDI का सिर्फ 0.5% है. कनाडाई पेंशन फंड्स ने भारत में 55 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है.
तनाव बढ़ने से कुछ ही महीने पहले इस साल मई में भारत और कनाडा के बीच छठे दौर की मिनिस्ट्रियल डायलॉग ऑन ट्रेड एंड इनवेस्टमेंट ओटावा में आयोजित की गई थी जिसमें आपसी व्यापार बढ़ाने पर सहमति बनी थी.

भारत में 600 से अधिक कनाडाई कंपनियां बिज़नेस करती हैं और 1,000 से अधिक कंपनियां सक्रिय रूप से भारतीय बाजार में कारोबार कर रही हैं. कनाडा में भारतीय कंपनियां सूचना प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, इस्पात, प्राकृतिक संसाधन और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में काफी सक्रिय हैं.

जाहिर है कनाडा में बिजनेस कर रही भारतीय कंपनियों ने वहां की अर्थव्यवस्था में अच्छा निवेश किया है. अब उद्योग जगत दोनों देशों में बढ़ते तनाव को लेकर तनाव में है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस राजनयिक तनाव का सबसे ज्यादा असर भारत से कनाडा निर्यात होने वाले प्रमुख वस्तुओं में रत्न, आभूषण और कीमती पत्थर, फार्मास्युटिकल उत्पाद, रेडीमेड गारमेंट्स, हल्के इंजीनियरिंग सामान, लोहा और इस्पात आर्टिकल्स शामिल हैं. जबकि भारत कनाडा से दालें, न्यूजप्रिंट, वुड पल्प, एस्बेस्टस,पोटाश, लौह स्क्रैप, तांबा, खनिज और औद्योगिक रसायन जैसे महत्वपूर्ण सामान का आयात करता है.

कनाडा में भारतीय प्रवासियों की कुल आबादी 4% से कुछ अधिक है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक कनाडा में करीब 16 लाख भारतीय मूल के लोग और 7-लाख NRI रहते हैं.

Post Views: 2
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: यूपी: कांस्टेबल पर हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर
Next Post: चंद्रयान-3 : विक्रम व प्रज्ञान को ‘जगाने’ में जुटा इसरो

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया