Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
modi 8

बाबा के आशीर्वाद से काशी का सम्मान आज नई ऊंचाइयों को छू रहा : प्रधानमंत्री मोदी

Posted on September 23, 2023September 23, 2023 By Sanchar Times News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में 16 आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन किया, जिन्हें “अटल आवासीय विद्यालय” के नाम से जाना जाता है। लगभग 1,115 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इन स्कूलों का उद्देश्य वंचित पृष्ठभूमि के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, जिसमें मजदूरों, निर्माण श्रमिकों की संतानें और COVID-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चे शामिल हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से काशी का सम्मान आज नई ऊंचाइयों को छू रहा है। G20 समिट के जरिए भारत ने पूरी दुनिया में अपना झंडा गाड़ा है। लेकिन उसमें काशी की चर्चा विशेष है। काशी की सेवा, स्वाद, संस्कृति और काशी का संगीत, G20 का हर मेहमान इसे अपनी यादों में समेट कर साथ लेकर गया है।

मोदी ने कहा कि G20 की अद्भुत सफलता महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हुई है। बाबा की कृपा से काशी अब विकास के ऐसे आयाम गढ़ रही है, जो अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब मैं यहां आया था, तो मैंने जिस काशी की कल्पना की थी, विकास और विरासत का वो सपना अब धीरे-धीरे साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि बनारस के लोगों के प्रयास से आने वाले वर्षों में ये सांस्कृतिक महोत्सव अपने आप में काशी की एक अलग पहचान बनने वाला है। उन्होंने कहा कि काशी और संस्कृति एक ही ऊर्जा के दो नाम हैं। काशी को तो देश की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव प्राप्त है, यहां की गली गली में गीत गूंजते हैं। ये स्वाभाविक भी है, क्योंकि ये नटराज की अपनी नगरी है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि सारी नृत्य कलाएं नटराज के तांडव से ही प्रकट हुई हैं। सारे स्वर महादेव के डमरू से उत्पन्न हुए हैं। सारी विद्याओं ने बाबा के विचारों से जन्म लिया है। उन्होंने कहा कि आज यहां काशी सांसद खेल प्रतियोगिता के पोर्टल को भी लॉन्च किया गया है। सांसद खेल प्रतियोगिता हो, सांस्कृतिक महोत्सव हो, ये तो काशी में नई परंपराओं की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अब यहां काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। कोशिश यही है कि काशी के इतिहास, समृद्ध विरासत, यहां के त्योहार, यहां के खानपान के प्रति जागरूकता और बढ़े। उन्होंने कहा कि बनारस सदियों से शिक्षा का भी बड़ा केंद्र रहा है। बनारस की शैक्षणिक सफलता का सबसे बड़ा आधार है-इसका सर्वसमावेशी स्वभाव! देश-दुनिया के कोने-कोने से लोग आकर यहां पढ़ाई करते हैं।

मोदी ने कहा कि आज इसी भावना को केंद्र में रखकर हमनें यहां से अटल आवासीय विद्यालयों का शुभारंभ किया है। आज जिन विद्यालयों का लोकार्पण हुआ है, उन पर करीब 11सौ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ये इतने भव्य स्कूल हमारे यहां मजदूरी करने वाले लोगों और समाज के सबसे कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए हैं। यहां उनको अच्छे संस्कार मिलेंगे, अच्छी और आधुनिक शिक्षा मिलेगी। जिनकी कोरोना में दुःखद मृत्यु हो गई, उनके बच्चों को भी इन आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए हमने शिक्षा व्यवस्था की पुरानी सोच को भी बदला है। अब हमारे विद्यालय आधुनिक बन रहे हैं। Classes स्मार्ट हो रही हैं। भारत सरकार ने देश के हजारों स्कूलों को आधुनिक बनाने के लिए पीएम-श्री अभियान भी शुरू किया है।

Post Views: 3
उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: चंद्रयान-3 : विक्रम व प्रज्ञान को ‘जगाने’ में जुटा इसरो
Next Post: Five Eyes ने की भारत के खिलाफ ट्रूडो की मदद, अमेरिकी अधिकारी का चौंकाने वाला दावा

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया