Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
khadge 4

‘अछूत’ होने के चलते नई संसद के शिलान्यास में तत्कालीन राष्ट्रपति कोविंद को नहीं बुलाया गया : खड़गे

Posted on September 23, 2023 By Sanchar Times News

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि जब(नए संसद भवन की) नींव रखी गई तब भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नहीं बुलाया गया। क्योंकि वे ‘अछूत’ हैं। अगर ‘अछूत’ के हाथ से नींव रखेंगे, तो वो ‘गंगाजल’ से धोने पड़ता। कांग्रेस नेता ने महिला आरक्षण विधेयक लाने के पीछे नरेंद्र मोदी सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाया और कहा कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से ठीक पहले महिला आरक्षण विधेयक के बारे में सोचा क्योंकि कई विपक्षी दलों ने इंडिया ब्लॉक का गठन किया है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ बीजेपी से ही नहीं लड़ रहे हैं…चुनाव में बीजेपी ने हमारे खिलाफ चार उम्मीदवार उतारे हैं। एक उनका अपना है, एक ईडी का है, एक सीबीआई का है और एक इनकम टैक्स का है… इन सबके खिलाफ हमें जीतना है। खड़गे ने कहा कि ये हमेशा झूठ बोलते रहते हैं, तभी मैंने महिला आरक्षण पर राज्यसभा में कहा कि- ये जुमला तो नहीं है? क्योंकि 10 साल बाद ये लागू होगा।

2 करोड़ नौकरियां, 15 लाख रुपये.. किसी को मिले क्या? प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं और हर चीज का चुनावी स्टंट करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर व्यक्ति को वोटिंग का अधिकार कांग्रेस ने दिया। हमने आजादी के बाद संविधान बनाया। मजदूर, किसान, छोटे व्यापारी से लेकर अमीर तक को हक कांग्रेस की वजह से मिला। और ये लोग हमसे पूछते हैं- आपने क्या किया? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने शनिवार को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए भवन की आधारशिला रखी और एक पट्टिका का अनावरण किया। कांग्रेस के मुताबिक उनका कार्यालय शहर के मानसरोवर इलाके में बनाया जाएगा।

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: Five Eyes ने की भारत के खिलाफ ट्रूडो की मदद, अमेरिकी अधिकारी का चौंकाने वाला दावा
Next Post: लखनऊ : नाईपर के 8वें दीक्षांत समारोह में 90 छात्र-छात्राओं को उपाधि

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया