Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
skin

ग्लोइंग स्किन पाने की है चाहत तो घर पर तैयार करें उबटन, मिनटों में दिखेगा निखार

Posted on September 23, 2023September 23, 2023 By Sanchar Times News

ज्यादातर लोग नहाने के लिए कई तरह के केमिकल युक्त साबुन का उपयोग करते हैं। यह साबुन महंगे होने के साथ ही ज्यादा इस्तेमाल किए जाने पर आपकी स्किन को ड्राई कर देते हैं। कई बार इन साबुनों के इस्तेमाल से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। दादी- नानी के जमाने में शरीर को साफ करने के उबटन तैयार किया जाता था। यह उबटन कई प्रकार का होता है। उबटन नेचुरल होने के साथ ही स्किन के लिए भी लाभकारी होता है। उबटन के इस्तेमाल से अंदरूनी तौर पर सफाई होने के साथ आपकी त्वचा ग्लोइंग बनती है। इसे सस्ते में और आसानी से बनाकर तैयार किया जा सकता है। इसके रोजाना इस्तेमाल से शरीर पर होने वाले दाग-धब्बे भी खत्म हो जाते हैं। यह शरीर को पोषण देने के साथ ही त्वचा को मुलायम बनाता है। ड्राई स्किन की समस्या को उबटन मॉइश्चर देते हैं। यह स्किन को निखारते भी है।

आइए जानते हैं आप घर में उबटन को कैसे बनाकर तैयार कर सकती हैं।

आटे और गुलाब जल का उबटन सामग्री बेसन- 1 चम्मच आटे- 1 चम्मच हल्दी- 1/2 चम्मच चंदन पाउडर- 1 चम्मच गुलाब जल- 3 चम्मच उबटन बनाने का तरीका एक बड़ी कटोरी में बेसन, आटे और गुलाब जल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे अब शरीर कर मलते हुए करीब 15-20 मिनट के लिए लगा कर रखें। इसके बाद पानी से उबटन को साफ कर लें। इससे आपकी स्किन बेदाग और ग्लोइंग बनेगी। गेंहू का चोकर और बादाम के उबटन की सामग्री गेंहू का चोकर- 2 चम्मच पीसे हुए बादाम- 2 चम्मच बेसन-1 चम्मच हल्दी- 1/4 चम्मच दही- 2 चम्मच उबटन बनाने का तरीका इन सभी सामग्रियों को एक कटोरी में अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इस उबटन के पेस्ट को शरीर पर करीब 20 मिनट तक लगा के ऱखें। इसके बाद इसको हल्के-हल्के से मलते हुए पानी से साफ कर लें। ड्राई स्किन की समस्या को दूर करने के साथ यह उबटन अंदरूनी तौर पर आपकी त्वचा की देखभाल करेगा। मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा का उबटन सामग्री मुल्तानी मिट्टी- 1 चम्मच दही- 1 चम्मच एलोवेरा- 1 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर- 1 चम्मच उबटन बनाने का तरीका मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा का उबटन बनाने के लिए सभी चीजों को मिक्स कर लें। इसे 20 मिनट तक शरीर पर लगा कर रखें। फिर इसे पानी से धो दें। शरीर को निखारने के साथ ही यह दाग-धब्बों को भी दूर करेगा।

Post Views: 2
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: लखनऊ : नाईपर के 8वें दीक्षांत समारोह में 90 छात्र-छात्राओं को उपाधि
Next Post: झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की रिट याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं की थी सुनवाई

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया