Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
covid

कोविड के चपेट में आए लोगों को बाद में भी हो सकती हैं बीमारियां

Posted on September 25, 2023 By Sanchar Times News

एक शोध से यह बात सामने आई है कि कोविड-19 संक्रमण के पांच महीने बाद लगभग एक तिहाई रोगियों में कई गंभीर बीमारियां देखने को मिल रही हैं। रोगियों के कई अंगों, विशेष रूप से फेफड़े, मस्तिष्क और गुर्दे में असामान्यताएं देखी गई हैं। मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) स्कैन पर आधारित द लैंसेट रेस्पिरेटरी मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन से पता चला है कि कोविड संक्रमण के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाले मरीजों के फेफड़ों में असामान्यताएं देखी गई। यह लगभग 14 गुना थीं। मस्तिष्क में यह तीन और गुर्दे से संबंधित असामान्यताएं दो गुना अधिक थी।
एमआरआई से सामने आया कि गंभीर कोविड संक्रमण, उम्र, और पुुरानी बीमारियों वाले मरीज ज्यादा प्रभावित दिखे। ऑक्सफोर्ड विविद्यालय के रेडक्लिफ मेडिसिन विभाग के डॉ. बेट्टी रमन ने कहा, हमें एमआरआई में लगभग तीन में से एक मरीज के अंगों में असामान्यताएं देखने को मिली। यह निष्कर्ष अस्पताल में भर्ती होने के बाद 500 कोविड रोगियों की एमआरआई के बाद सामने आया। यह शोध कोविड-19 के 259 मरीजों पर किया गया जिसमें से 52 मरीजों को खास निगरानी पर रखा गया। यूके में 13 स्थानों पर भर्ती किए गए मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के औसतन पांच महीने बाद हृदय, मस्तिष्क, फेफड़े, लिवर और गुर्दे को कवर करने वाले एमआरआई स्कैन से गुजरना पड़ा। उनका रक्त परीक्षण भी हुआ। अध्ययन में पाया गया कि कुछ अंग चोट के साक्ष्य से संबंधित हैं।
उदाहरण के लिए, फेफड़ों की एमआरआई में असामान्यताओं के साथ सीने में जकड़न और खांसी के लक्षण सीधे विकारों से जुड़े नहीं हो सकते। अस्पताल में भर्ती पूर्व कोविड रोगियों में हृदय और लिवर के नुकसान का स्तर खास निगरानी में रखे गए मरीजों के समान था। शोध में इस बात की भी पुष्टि की गई कि अस्पताल में भर्ती होने वाले उन रोगियों में भी असामान्यताएं पाई गई जिन्होंने कोविड के बाद खराब शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की सूचना दी थी। डॉ. बेट्टी रमन ने कहा कि एमआरआई में मरीजों के दो से अधिक अंग प्रभावित थे। उन्होंने कहा, हमारे निष्कर्ष गुर्दे, मस्तिष्क और मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित प्रभावों पर प्रकाश डालते हैं। खासकर उन लोगों पर जो कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

Post Views: 3
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: निज्जर हत्या मामला : अमेरिका ने कनाडा को दी थी खुफिया जानकारी
Next Post: स्मार्टफोन, टैबलेट के ज्यादा इस्तेमाल से बच्चों में जल्द विकसित हो सकते हैं यौन लक्षण

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया